मौर्य काल chandragupt mourya history pdf

part - 1 / 2

प्रश्न - मौर्यकालीन सिक्के किस प्रकार के थे - [RAS - 1996]

उत्तर : -  पंचमार्क प्रकार के  


प्रश्न -  उत्तरी काली चमकीली मृभाण्ड   [ NPB ] परम्परा को किस काल से सम्बन्ध किया जाता है - [  RPSC SET  - [  Paper - 2 ] 2012 ] 

उत्तर : -  मौर्य युग


प्रश्न - पुस्तक में उल्लिखित अर्थशास्त्र के लेखक के नामों में कौटिल्य के अतिरिक्त अन्य नाम क्या है  - [RAS - 1996] 

उत्तर : -  विष्णु गुप्त 


प्रश्न - अर्थशास्त्र पर टीका किसने लिखी- [IAS - 1994] 

उत्तर : -  भट्टस्वामी ने ' प्रतिपदा - पंचिका ' नाम से

 

प्रश्न - अर्थशास्त्र के अनुसार ' सीता ' भूमि थी  - [ RAS - 1995 ] 

उत्तर : -  जनजातियों द्वारा जोती जाने वाली भूमि 


प्रश्न - अर्थशास्त्र में कितने तीर्थों [  पदाधिकारियों ] का उल्लेख है - [ RAS - 2008 ]

उत्तर : -  18  


प्रश्न - कौटिल्य का अर्थशास्त्र ' पुस्तक किस पर है ?-  [ व्याख्याता -2009  ] 

उत्तर : -  राजनीतिक सिद्धान्त व अभ्यास पर 


प्रश्न - गुप्तचर व्यवस्था का प्रथम विस्तृत विवरण किस ग्रंथ में हुआ है - [ UPL.D.A. - 1998 ] 

उत्तर : -  अर्थशास्त्र में 


प्रश्न - कौटिल्य का अर्थशास्त्र है , एक   - [   UPPCS  - 2012 ] 

उत्तर- शासन के सिद्धांतों की पुस्तक

प्रश्न - कौटिल्य ने दैविक विपदाओं को कितने भागों में वर्गीकरण किया है ? -  [  RPSC, SET - [   Paper - 2 ] 2014 ] 

उत्तर : -  8  - [   आठ ]  


प्रश्न -  किस पुस्तक में चन्द्रगुप्त मौर्य को ' वृषल ' कहा गया है ?  - [  RAS - 2008 ] 

उत्तर : -  विशाखदत्त की रचना मुद्राराक्षस में 


प्रश्न - किस ग्रंथ में चन्द्रगुप्त मौर्य द्वारा मगध का राजसिंहासन प्राप्त करने की कथा दी गई है- [ IAS - 2010 ] 

उत्तर : -  मुद्राराक्षस


प्रश्न -  अशोक के मौर्य साम्राज्य के पतन का एक संभावित कारण था , राज्य के दूरस्थ प्रांतों में दमनात्मक शासन का प्रचलन ' । इसकी जानकारी किस स्त्रोत से मिलती है - [ RPSC SET  - [  Paper - 3 ] 2012 ] 

उत्तर : -  दिव्यावदान 


प्रश्न - कौनसा ग्रंथ चन्दगुप्त मौर्य को अधिकृत रूप से क्षत्रिय मानता है -  [ RPSC School Lecturer - 2009 ] 

उत्तर : -  दिव्यावदान


प्रश्न -  किस ग्रंथ में मौर्यों के क्षत्रिय होने का प्रमाण प्राप्त होता है - [ MPPCS - 1993 ] 

उत्तर : -  दिव्यावदान में


प्रश्न -  सुदर्शन झील से सम्बन्धित शासक - [ UPPCS - 2005 ] 

उत्तर : -  चन्द्रगुप्त मौर्य , अशोक , रूद्रदामन और स्कन्दगुप्त


प्रश्न -  किस ग्रंथ में चाणक्य की उस योजना का विवरण है जिसके अनुसार उसने अन्तिम नन्द शासकों के एक मंत्री के षड़यंत्र को विफल कर चन्द्रगुप्त मौर्य को राजसिंहासन पर आसीन करवाया था - [ IAS - 2005 ] 

उत्तर : -   विशाखदत्त का नाटक मुद्राराक्षस


प्रश्न - किस ग्रंथ में चन्द्रगुप्त मौर्य द्वारा मगध का राजसिंहासन प्राप्त करने की कथा दी गई है- [ IAS - 2010 ]  

उत्तर : -  मुद्राराक्षस


प्रश्न -  किस पुस्तक में चन्द्रगुप्त मौर्य को " सकल जम्बूद्वीप स्वामी " कहा गया है ?  - [  RPSC स्कूल व्याख्याता -2016 ] 

उत्तर : -  महावंश 


प्रश्न - " पत्थर को चमकाने की कला ऐसी पूर्णता तक पहुँच गई थी कि इसके लिए आधुनिक क्षमता से परे लुप्त कला हो जाने की बात कही जाती है । " स्मिथ ने यह टिप्पणी किसकी कला के बारे में कहीं है - [ UPPCS  - 1999 ] 

उत्तर : -  मौर्य काल 


प्रश्न - चन्द्रगुप्त मौर्य का प्राचीनतम् अभिलेखीय उद्धरण किस अभिलेख से मिलता है - [  RAS - 2010 ] 

उत्तर : -  रूद्रदमन का जूनागढ़ अभिलेख


प्रश्न - किस अभिलेख से प्रमाणित होता है कि मौर्यों ने जल संसाधन विकास पर पर्याप्त ध्यान दिया था - [ RPSC School Lecturer - 2009 ] 

उत्तर : -  रूद्रदमन का गिरनार अभिलेख 


प्रश्न - किस अभिलेख से चन्द्रगुप्त मौर्य की सौराष्ट्र विजय की पुष्टि   होती है-  - [  UPPCS  - 2008 ]

उत्तर : -  रूद्रदामन का जूनागढ़  -   गिरनार  अभिलेख 


प्रश्न -  चन्द्रगुप्त मौर्य की जानकारी प्राप्त होती है-  - [   MPPCS - 1990 ] 

उत्तर : -  यूनानी स्त्रोतों से  -  [  यूनानी इतिहासकारों ने उसका उल्लेख सैण्ड्रोकोट्टस नाम से किया है ।]


प्रश्न -  " चन्द्रगुप्त मौर्य ने 6 लाख सैनिकों की सहायता से सम्पूर्ण भारत को रौंद डाला । " यह कहा था -               [ UPPCS  - 1996, ] 

उत्तर : -  प्लुटार्क ने 


प्रश्न -  किसने कहा कि चन्द्रगुप्त मौर्य ने छः लाख सैनिकों की सहायता से सम्पूर्ण भारत पर आक्रमण और अधिकार किया - [  UPPCS  - 2010 ]

उत्तर : -  प्लूटार्क  


प्रश्न -  किसने यह विवरण दिया है कि चन्द्रगुप्त मौर्य सिकन्दर से मिला था और सिकन्दर ने जब उसकी अतिमहत्वाकांक्षी प्रवृति को देखकर उसे बंदी बनाने का आदेश दिया तो वह भाग निकला  - [  RAS - 2000 ] 

उत्तर : -  प्लुटार्क 


प्रश्न -  यह जानकारी कहां से प्राप्त होती है कि चन्द्रगुप्त मौर्य के एक यूनानी पत्नी थी-  - [  MPPCS - 2003 ]

उत्तर : -  एप्पीयानस के विवरण से 


प्रश्न -  किसने युनानी लेखकों के सैण्ड्रोकोट्टस' का समीकरण चन्द्रगुप्त से किया है-  - [  UPPCS  - 2004 ]  [ UPPCS  - 2009 ]

उत्तर : -  विलियम जोन्स ने 


प्रश्न - " किस मौर्यकालीन अभिलेखस में दुर्भिक्ष काल में सहायता प्रदान किये जाने का विवरण प्राप्त होता है ?   - [   RPSC स्कूल व्याख्याता -2016 ] 

उत्तर : -  महास्थान अभिलेख 


प्रश्न - ' इण्डिका ' का लेखक है ?  - [  UP Lower Sub. - 2015 ] 

उत्तर : -  मैगस्थनीज 


प्रश्न - " मैगस्थनीज किसका राजदूत था ? - [   REET L - 2 , 2018 ] 

उत्तर : -  सेल्युकस 


प्रश्न - निम्नलिखित में से कौनसा कथन मेगस्थनीज के भारत विवरण के सम्बन्ध में सही नहीं है ? -  [ RPSC SET - [ Paper - 3 ] 2012 ]

उत्तर : -  भारत के लोग बेइमान एवं भ्रष्ट थे । 


प्रश्न -  मेगस्थनीज द्वारा वर्णित भारत की सात जातियों में शामिल थी  - [  IAS - 1992 ] 

उत्तर : -  दार्शनिक , कृषक , शिकारी और पशुपालक , व्यापारी और शिल्पी , योद्धा , निरीक्षक , मंत्री 


प्रश्न -   मेगस्थनीज ने भारतीय जनता को सात वर्गों में विभाजित किया । निम्नलिखित में से कौनसा वर्ग मेगस्थनीज की सूची में नहीं था ?-  - [   RPSC SET  - [   Paper - 2 ] 2012 ] 

उत्तर : -  दास


प्रश्न -  मेगस्थनीज का भारत विवरण त्रुटिपूर्ण है , क्योंकि उसने लिखा  - [   IAS - 2004 ] 

उत्तर : - भारतीय लेखन कला से परिचित नहीं है , भारत में दास प्रथा का प्रचलन नहीं है और भारत में सात जातियाँ है। 


प्रश्न - मेगस्थनीज ने कहा कि भारत में दास प्रथा नहीं थी , उसने ऐसा कहा होगा क्योंकि  - [   IAS - 1997 ] 

उत्तर : -  भारत में दास प्रथा उस पराकाष्ठा पर नहीं थी जैसा की उसने ग्रीस / यूनान में देखा था । 


प्रश्न -  " किसी को भी अपनी जाति से बाहर विवाह करने , एक व्यवसाय या व्यापार से दूसरे में परिवर्तन करने अथवा एक से अधिक कारोबार करने की अनुमति नहीं थी । यह कथन है  - [   IAS - 1996  ] 

उत्तर : -  मेगस्थनीज का


प्रश्न - मौर्य साम्राज्य में पाटलिपुत्र के नगर प्रबन्ध को जानने के लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण स्त्रोत है  - [   MPPCS - 1995 ] 

उत्तर : -  मेगस्थनीज की इण्डिका 


प्रश्न - मेगस्थनीज के अनुसार पाटलिपुत्र का नगर एक समिति द्वारा शासित था , जिसमें सदस्य थे - [  IAS - 2007 ] 

उत्तर : -  तीस


प्रश्न - ' अन्य राष्ट्रों में लड़ाईयों में भूमि को नष्ट करने का चलन है , भारतीयों में भूमि जोतने वाले पड़ोस में लड़ाई चलते रहने के बावजूद कैसे भी संकट के भाव से उद्विग्न नहीं होते और उत्पीड़क नहीं होते । " यह कथन है  - [  IAS - 1997 ] 

उत्तर : -  मेगस्थनीज का



 

Post a Comment

0 Comments