मौर्य काल ashok mourya history pdf

part 2 / 2 

प्रश्न -  ऐथेनियस नामक यूनानी लेखक के अनुसार बिन्दुसार ने यूनानी शासक सीरिया के राजा एन्टीयोकस प्रथम से किन तीन चीजों की मांग की गई - [  UPL.D.A. - 2000 ], [   UPPCS  - 2006 ] 

उत्तर : -  मीठी मदिरा , सूखी अंजीर और एक दार्शनिक 


प्रश्न -  बिन्दुसार के समय में किस स्थान पर हुए विद्रोह को दबाने के लिए अशोक को भेजा गया था -  [   MPPCS - 1999] 

उत्तर : -  तक्षशिला में 


प्रश्न -  किस प्राचीन नगर के अवशेष कुम्रहार स्थल से प्राप्त हुए है ?  - [  UPPCS  - 2011 ] 

उत्तर : -  पाटलिपुत्र


प्रश्न -  किस ग्रंथ के अनुसार अशोक श्रीनगर का संस्थापक था - [ CPPCS - 1998 ] 

उत्तर : -  कल्हण की राजतरंगिणी


प्रश्न - अशोक द्वारा सुदामा गुफा प्रदान की गई - [ IAS - 2000 ] 

उत्तर : -  आजीवक सम्प्रदाय को 


प्रश्न -  बराबर पर्वत के क्षेत्र में अशोक के दानों से लाभान्वित होने वाले कौन थे- - [ UPPCS  - 2009 ]

उत्तर : -  आजीविक


प्रश्न - तिब्बती साहित्य के अनुसार अशोक के जीवनकाल में ही उसके किस पुत्र ने खोतान में एक स्वतन्त्र भारतीय उपनिवेश की स्थापना की  - - [   UPPCS  - 1999 ] 

उत्तर : -  कुस्तन ने 


प्रश्न - अशोक के अभिलेखों की भाषा प्राकृत है जबकि लिपि मुख्यतया है  - [ UPPCS  - 2000 ]

उत्तर : -  ब्राह्मी 


प्रश्न -  किसने ब्राह्मी लिपि का अर्थ उद्घाटन किया- [ IAS - 2009 ] 

उत्तर : -  जेम्स प्रिंसेप 


प्रश्न - " अशोक के अभिलेखों की भाषा है ?-  - [  RPSC   [   Grade - II ] SS - 2017 ] 

उत्तर : -  प्राकृत , एरेमेईक व ग्रीक   [ यूनानी ] 


प्रश्न - अफगानिस्तान से प्राप्त अशोक के सभी अभिलेख किस भाषा में है - [ IAS - 1996 ] 

उत्तर : -  ग्रीक और आरमाइक में 


प्रश्न - यूनानी और अरामाइक भाषा में खुदा अशोक का एक द्विभाषी उत्कीर्ण लेख मिलता है - [ IAS -2000 ] 

उत्तर : -  कंधार से 


प्रश्न - मौर्यकाल में स्तम्भों के लिए पत्थर कहाँ से प्राप्त किए जाते थे - [ IAS - 1994 ] 

उत्तर : -  चुनार से





प्रश्न -  अशोक के अभिलेखों का सामान्य लक्षण है - [ IAS - 2004 ] 

उत्तर : -  कान्तिमय पॉलिश तथा एकाश्मक 


प्रश्न - अशोक स्तम्भों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए ,  इनमें से कौनसे कथन सहीं हैं   -  [ RPSC स्कूल व्याख्याता -2016 ]

 [ i ] ये स्तम्भ चुनार के बलुआ पत्थरों से निर्मित हैं।

 [ ii ]  स्तम्भों का यष्टि भाग सजावटविहीन किन्तु पॉलिशदार है । 

 [ iii ]  यष्टि के शीर्ष भाग में एक पाषाण को " अधोमुखी कमल ' के रूप में उकेरा गया है । 

 [ iv ]  अधोमुखी कमल के ऊपर एक चौकी है , जिस पर मनुष्य अथवा पशु की मूर्ति दर्शायी गयी है । 

उत्तर : -   [ i ] ,  [ ii ]  व   [  iii ] 


प्रश्न -  रामपुरवा का वृषभ शीर्षवाला अशोक स्तम्भ किस राज्य में है ?  - [  RTET L - 2 , 2012 ] 

उत्तर-  बिहार


प्रश्न - अभिलेख में पारम्परिक अवसरों पर पशु बलि पर रोक लगाई गई है , ऐसा लगता है कि यह पाबंदी के वध पर थी ?   -  किस शिलालेख में इसका वर्णन है  - [  RAS / RTS - 2013 ] 

उत्तर : -  शिला अभिलेख- I


प्रश्न - अशोक के निम्नलिखित अभिलेखों में से किसमें दक्षिण भारतीय राज्यों का उल्लेख हुआ है ?   -  [  UPPCS  - 2016 ] 

उत्तर : -  द्वितीय मुख्य शिलालेख  [ 2 ]


प्रश्न -  अशोक के निम्न अभिलेखों में से पूर्णरुपेण धार्मिक सहिष्णुता के प्रति समर्पित कौनसा अभिलेख है ?  - [ UPLower- 2008 ] 

उत्तर : -  शिलालेख XII  [ 12 ]


प्रश्न -  सम्राट अशोक के किस वृहद् शिलालेख में पड़ोसी देशों का वर्णन है ?  - [ REET L - 2 , 2015 ] 

उत्तर : -  13 वां वृहद् शिलालेख


प्रश्न - अशोक ने किस एक अभिलेख में कलिंग युद्ध का उल्लेख किया है  - [ RAS - 2009 ] 

उत्तर : -  13 वां वृहद् शिलालेख


प्रश्न - " अशोक के सारनाथ सिंह स्तम्भ के फलक पर प्रदर्शित पशुओं का सही क्रम है-        [ UPPCS  - 2003 ]

उत्तर : -  अश्व , सिंह , हाथी और वृषभ 


प्रश्न -  कौनसा जानवर सारनाथ स्तम्भ पर उत्कीर्ण नहीं है  - [   हाथी / बैल / हिरण / घोड़ा  ]  - [   SSC , इन्वेस्टिगेटर -2010  ] 

उत्तर : -  हिरण


प्रश्न - किन अभिलेखों में अशोक का नाम ' अशोक ' प्राप्त होता है  - [ उतरांचल PCS - 2002 ]

उत्तर : -  मास्की , गुर्जरा , निटूर और उदेगोलम अभिलेखों में


प्रश्न - राजस्थान में अशोक का एकमात्र अभिलेख कहाँ से प्राप्त  - [ MPPCS - 1995 ] 

उत्तर : -  बैराठ से 


प्रश्न - शाक्यमुनि बुद्ध के जन्म स्थल का उल्लेख करने वाला प्राचीनतम अभिलेखित साक्ष्य कहाँ से प्राप्त हुआ है - [ UPPCS  - 2008 ] 

उत्तर : -  रूम्मिनदेई से  


प्रश्न - किस अभिलेख में अशोक बौद्ध ग्रंथों और बौद्ध धर्म के तीन आधारों - बुद्ध , धम्म व संघ का वर्णन करता है -[  IAS - 2004 ]

उत्तर : -  भाबु / बैराठ अभिलेख , जयपुर  


प्रश्न - अशोक का कौनसा अभिलेख कनक मुनि बुद्ध के स्तूप के अस्तित्व को प्रमाणित करता है - [ UPL.A.D. -1998 ] 

उत्तर : -  निग्लीवा सागर स्तम्भ अभिलेख


प्रश्न - मौर्यकाल में शिक्षा का सबसे प्रसिद्ध केन्द्र था -[ MPPCS - 1990 ]

उत्तर : -  तक्षशिला    


प्रश्न - किसके अनुसार मौर्य काल में धन की पूर्ति के लिए देवी देवताओं की मूर्तियाँ बनाकर बेची जाती थी - [ MPPCS - 1995 ]

उत्तर : -  पतंजलि  


प्रश्न - अशोक का प्रसिद्ध स्तम्भ जो प्रारम्भ में कौशम्बी में स्थित था , प्रयाग में किस शासक द्वारा लाया गया  - [ MPPCS - 1999 ] 

उत्तर : -  अकबर  


प्रश्न -  अशोक के टोपरा व मेरठ स्तम्भों को दिल्ली किस सुल्तान के द्वारा लाया गया -  [ UPPCS - 2001 ] 

उत्तर : -  फिरोज तुगलक

                                                                                                                                                                                        


Post a Comment

0 Comments