Education psychology questions pdf 0017

  Education psychology questions asked in previous competative exams pdf 0017        

 Download PDF below

प्रश्न -384- पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के चरणों के अनुसार , इंद्रिय - गामक [ संवेदी - प्रेरक ] अवस्था किसके साथ सम्बन्धित है ?      -  [ 2012 CTET Class [ 1to5 ] जनवरी ]
[ A ] अनुकरण , स्मृति और मानसिक निरूपण 
[ B ]  तार्किक रूप से समस्या समाधान की योग्यता 
[ C ]  विकल्पों के निर्वचन और विश्लेषण करने की योग्यता 
[ D ] सामाजिक मुद्दों से सरोकार 
ANS :  [ A ] 

प्रश्न -385- मानव - व्यक्तित्व परिणाम है -  [ 2012 CTET Class [ 1to5 ] जनवरी  ]
[ A ]  पालन - पोषण और शिक्षा का 
[ B ]  आनुवंशिकता और वातावरण की अन्तः क्रिया का
[ C ]  केवल वातावरण का 
[ D ]  केवल आनुवंशिकता का 
ANS :  [ B ]
 
प्रश्न -386- निम्नलिखित में से कौन - सी समस्या - समाधान की वैज्ञानिक पद्धति का पहला चरण है ?   -  [ 2012 CTET Class [ 1to5 ] जनवरी ] 
[  A ]   प्राक्कल्पना का परीक्षण करना 
[  B ]   समस्या के प्रति जागरुकता 
[  C ]   प्रासंगिक जानकारी को एकत्र करना 
[  D ]   प्राक्कल्पना का निर्माण करना 
ANS :  [  B ]  

प्रश्न -387- निम्नलिखित में से कौन - सा सीखने का क्षेत्र है - [ 2012 CTET Class [ 1 - 5 ] जनवरी ]
[ A ] आनुभविक
[ B ]  भावात्मक 
[ C ]   आध्यात्मिक 
[ D ]  व्यावसायिक 
ANS  :  [ B ]  

प्रश्न -388-  ..... प्रेरणाएँ अनुभूतियों के संतुष्टिकरण की अवस्थाओं तक पहुँचने और वैयक्तिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की आवश्यकता को सम्बोधित करती है ।    -  [ 2014 CTET - I Level [ 1- 5]  ]
[  A ]  भावात्मक 
[  B ]  संरक्षण - उन्मुखी 
[  C ]  सुरक्षा - उन्मुखी 
[  D ] प्रभावी
ANS :  [ A ] 

प्रश्न -389- पियाजे के सिद्धान्त के अनुसार , निम्नलिखित में से कौन - सा व्यक्ति के संज्ञानात्मक विकास को प्रभावित नहीं करेगा ?   -    [ CTET - 2015 Class [ 1 to 5 ] 22 - फरवरी ]
[  A ]    भाषा 
[  B ]   सामाजिक अनुभव 
[ C ]    परिपक्वन 
[  D ]   क्रियाकलाप 
ANS  :  [  B ]  

प्रश्न -390- क्रियात्मक अनुसंधान के सम्बन्ध में निम्न में से कौनसा कथन सही नहीं है - [ 2011 Reet   level 1]
[ A ]  यह अध्यापकों एवं शिक्षा व्यवसाय से जुड़े लोगों के द्वारा किया जाता है 
[ B ]  यह किसी विशिष्ट समस्या के समाधान के लिए किया जाता है 
[ C ]  व्यापक स्तर पर निर्णय लेने के लिये सूचना - संकलन का कार्य इसमें किया जाता है 
[ D ]  स्थानीय स्तर पर रोजमर्रा की समस्याओं के समाधान के लिये क्रियात्मक अनुसंधान किया जाता है 
ANS [ C ]

प्रश्न -391- निम्न में से कौनसा कथन शिक्षण के बारे में सत्य नहीं है         [ 2011 Reet   level 1]
[ A ]  शिक्षण में सुधार किया जा सकता है 
[ B ]  शिक्षण औपचारिक एवं अनौपचारिक है 
[ C ]  शिक्षण विज्ञान के साथ - साथ कला भी है 
[ D ]  शिक्षण अनुवेशन है -
ANS  [ D ]

प्रश्न -392- अधिगम निर्योग्यता वाले बालकों में प्रक्रमण संबंधी निम्न में से किस प्रकार की कमी पाई जाती है [ 2012 Reet  Level 2] 
[ A ] संख्याओं संबंधी सूचनाओं को याद करने में समय एवं दिशा की कम समझ 
[ B ] प्रायः अत्यधिक सक्रिय व्यवहार 
[ C ]  मांसपेशियों पर कम नियंत्रण 
[ D ]  कम मानसिक सक्रियता 
ANS  [ A ]

प्रश्न -393- निर्माणात्मक मूल्यांकन का उद्देश्य है  - [ 2012 Reet  Level 2] 
[ A ] प्रगति पर गौर करना एवं उपचारात्मक अनुदेशन की योजना बनाना 
[ B ] विद्यार्थियों की समझ का पता लगाना
[ C ] अध्यापक की उद्देश्यों की पूर्ति का पता लगाना
[ D ] ग्रेड प्रदान कर आना
ANS  [ A ]

प्रश्न -394-  कौनसा कथन टॉमी फुटस्नोट द्वारा निर्धारित रचनावाद के सिद्धांतों पर आधारित नहीं है -         [ Rpsc संस्कृत विभाग स्कूल व्याख्याता - हिन्दी ] 
[ A ]  जो हम पहले से जानते हैं अधिगम उस पर निर्भर करता  है 
[ B ]  अधिगम विचारों की खोज है ना कि मात्र यांत्रिक तरीके से विचारों का संग्रहण 
[ C ]  नए विचारों का उदय पुराने विचारों में बदलाव एवं समाहित करने पर होता है 
[ D ]  रचनावाद में अध्यापक की भूमिका ज्ञान की प्रेषक के रूप में होती है
ANS  [ D ]
प्रश्न -395-  मनुष्य की जीवन में संवेगात्मक विकास क्रीम कब होता है?  -   [ Rpsc संस्कृत विभाग स्कूल व्याख्याता - सहित्य ] 
[ A ]  15 मास में
[ B ]  चौथे मास में
[ C ]  पांचवे मास में
[ D ]  दसवे मास में
ANS  [ D ]

प्रश्न -396-शैक्षिक प्रक्रिया में प्रमुख घटक सम्मिलित हैं -     [ Rpsc school lecturer 2020 - biology ]
[ A ]  अधिगमकर्ता और शिक्षक 
[ B ]  अधिगम अनुभव, अधिगम प्रक्रिया  और अधिगम वातावरण 
[ C ]  [1] व [2] दोनों 
[ D ]  इनमें से कोई नहीं
ANS [ C ]

प्रश्न -397- अधिगम में कौन सी प्रक्रिया नहीं है  -         [ Rpsc school lecturer 2020 
- Economics ]
[ A ]  व्यवहार गत परिवर्तन 
[ B ]  जीवन पर्यंत संचालक प्रक्रिया 
[ C ]  परिपक्वन से व्यवहार परिवर्तन 
[ D ]  अभ्यास व अनुभव द्वारा सीखना
ANS [ C ]




'

प्रश्न -398- समायोजन की प्रक्रिया में कौन सा लक्षण अब पाया जाता है ? - [ Rpsc school lecturer 2020 - Economics ] 
[ A ]  संवेगात्मक अस्थिरता
[ B ]  कुंठा 
[ C ]  तनाव 
[ D ]  साहसी एवं समस्या समाधान युक्त व्यवहार
ANS [ D ]

प्रश्न -399- वर्तमान में 'सामाजिक एवं संवेगी अधिगम' के तहत किशोरों से संबंधित कौन से कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं? -   [ Rpsc school lecturer 2020 - Drawing and Painting ]
[ A ]  नैतिक शिक्षा
[ B ]  हिंसा निवारण
[ C ]  विद्यालय अनुशासन
[ D ]  सभी विकल्प सही हैं 
ANS [ D ]

प्रश्न -400-  इनमें से किनका नाम ‘सुजननशास्त्र के पिता’ से जुड़ा हुआ है? -  [UPTET 2017 CLASS [ 1 - 5 ] 
 [ A ]  क्रो एवं क्रो
 [ B ]  गाल्टन
[ C ]  रॉस
[ D ]  वुडवर्थ
ANS :   [ B ]

प्रश्न -401- सीखने में प्रयास व भूल के सिद्धान्त का प्रतिपादन किसने किया ? - 
[ A ]   कोहलर
[ B ]   पैवलव
[ C ]   थॉर्नडाइक
[ D ]  गेस्टाल्ट
ANS :   [  C  ]

प्रश्न -402- क्रोध व भय प्रकार हैं –
[ A ]  अभिप्रेरणा
[ B ]  संवेग
[ C ]  परिकल्पना
[ D ]  मूलप्रवृत्ति
ANS :  [  B  ]

प्रश्न -403- जिस प्रक्रिया से व्यक्ति मानव कल्याण के लिए परस्पर निर्भर होकर व्यवहार करना सीखता है वह प्रक्रिया है   - [  RPSC 2015 FIRST GRADE - Economics ]
उत्तर -  समाजीकरण 

प्रश्न -404-मानसिक स्वास्थ्य संपूर्ण व्यक्तित्व की पूर्ण तथा संपूर्ण क्रिया है यह परिभाषा किसने दी  - [  RPSC 2015 FIRST GRADE  - Economics ]
उत्तर -  हेड फील्ड

प्रश्न - 405- किसके अनुसार शिक्षा मनोविज्ञान शिक्षा का विज्ञान है   -  [  RPSC 2015 FIRST GRADE - Maths ]
उत्तर-  पील 

प्रश्न -406- निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है   - [  RPSC 2015 FIRST GRADE - Hindi ]
उत्तर-  शिक्षण उद्देश्य, शैक्षिक उद्देश्य में अंतर्निहित है
[  और जो कथन गलत है वे हैं 
1- शिक्षण उद्देश्य एवं शैक्षिक उद्देश्य दोनों समान है
2- शैक्षिक उद्देश्य जैसा कुछ नहीं है 
3- शिक्षण उद्देश्य की प्रकृति विस्तृत होती है ] 

प्रश्न -407- संवेगात्मक अभिप्रेरणा है    - [  RPSC 2015 FIRST GRADE - Sanskrit ]
उत्तर-  विरोधियों की लिए विरोध प्रदर्शन

प्रश्न -408- शिक्षण के समय शिक्षक की को आवश्यक रूप से ध्यान में रखना है   - [  RPSC 2015 FIRST GRADE - Drawings ]
उत्तर-   विषय एवं विद्यार्थी दोनों ही





Post a Comment

0 Comments