Education psychology questions pdf 0012

Education psycology questions asked in previous competative exams pdf 0012        

 Download PDF below


प्रश्न -265-  जीन पियाजे के द्वारा प्रस्तुत ' संरक्षण ' के प्रत्यय से तात्पर्य है कि - [ 2016 CTET Class [ 6 to 8 ]  18 सितम्बर ]

[  A  ]  दूसरों के परिदृश्य को ध्यान में रखना एक महत्त्वपूर्ण संज्ञानात्मक क्षमता है 

[   B  ]  वन्यजीवन और वनों का संरक्षण बहुत महत्त्वपूर्ण है 

[   C  ] कुछ भौतिक गुणधर्म वही रहते हैं चाहे बाहरी आकृतियाँ बदल जाएँ 

[   D  ]परिकल्पना पर विधिवत् परीक्षण से सही निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है 

ANS :  [   C  ] 


प्रश्न -266-  निम्न में से कौन सी सामाजिक रूप से वंचित की समस्या नहीं है   - [ 2015 Reet level - 1 ] 

[ A ] सीखने के लिए प्रेरणा का अभाव 

[ B ] सृजनशीलता को पोषित होने के अवसर नहीं मिलना 

[ C ] रहने के लिए स्वस्थ परिवेश

[ D ] विद्यालय में पक्षतापूर्ण वातावरण का सामना करना 

ANS :  [ C ]


प्रश्न -267-  हॉवर्ड गार्डनर के बहुबुद्धि सिद्धांत के अनुसार निम्नलिखित का मिलान कीजिए-      - [ 2016 CTET Class [ 6 to 8 ]  18 सितम्बर ]


बुद्धि का प्रकार           अंत अवस्था


A. संगीतात्मक         [ i ] चिकित्सक 

B. भाषिक                [ ii ] कवि 

C . अंतर्वैयक्तिक      [ iii ] खिलाड़ी 

D. स्थानिक              [ iv ] वायलिन - वादक 

                               [ v ] मूर्तिकार 


ANS :  [  A  ] 


संगीतात्मक      -  वायलिन वादक  

भाषिक              -  कवि 

अंतर्वैयक्तिक     - मूर्तिकार 

स्थानिक           -  खिलाड़ी 


प्रश्न -268-   ..... में मापन की भूमिका सब सीखी हुई कुशलता में निष्पादन का एक सम्पूर्ण अवलोकन देती है   - [ 2015 Reet level 2 ]

[ A ] निर्माणात्मक मूल्यांकन 

[ B ] योगात्मक मूल्यांकन 

[ C ] निदानात्मक मूल्यांकन 

[ D ] उपर्युक्त में से कोई नहीं 

ANS [ B ]


प्रश्न -269-  बाल - केंद्रित शिक्षा - शास्त्र का अर्थ है ।   - [ 2016 CTET level 1 [ class 1- 5 ] 21 Feb ]

[  A  ]  बच्चों को नैतिक शिक्षा देना 

[  B  ]  बच्चों को शिक्षक का अनुगमन और अनुकरण करने के लिये कहना 

[  C  ]  बच्चों की अभिव्यक्ति और उनकी सक्रिय भागीदारी को | महत्व देना 

[  D  ]  बच्चों को पूर्ण रूप से स्वतंत्रता देना | 

ANS : [  C ] 


प्रश्न -270-  राजेश बीमारी के कारण एक महीने तक विद्यालय नहीं गया । जब विद्यालय गया तो उसे भाग के लम्बे सवालों को करना नहीं आया । कई बार के निराशाजनक अनुभवों में असफलता हाथ लगी । लम्बे भाग के सवालों के देखते ही वह चिन्तित हो जाता है । शास्त्रीय अनुबंधन सिद्धान्त के मुताबिक संवेगात्मक स्वाभाविक उत्तेजक है - [ 2012 Reet  Level 2] 

[ A ] असफलता को लेकर चिंता 

[ B ] असफलता / भग्नाशा 

[ C ] लम्बे भाग के सवाल 

[ D ] लम्बे भाग के सवालों को लेकर चिंता 

ANS : [ B ]


प्रश्न -271-  इन कथनों में से आप किससे सहमत हैं ? -  [ 2015 CTET Class [ 6 to8 ] 22 फरवरी ] 

[  A  ] एक बच्चा अनुत्तीर्ण होता है क्योंकि सरकार विद्यालयों में पर्याप्त प्रौद्योगिकीय संसाधन प्रदान नहीं कर रही है । 

[   B  ]  एक बच्चे की असफलता के लिए वंशानुक्रम घटकों को प्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार ठहराया जा सकता है , जिसे उसने अपने माता - पिता से अर्जित किया है । 

[   C  ] एक बच्चे की असफलता व्यवस्था तथा बच्चे के प्रति प्रतिक्रिया करने में इसकी असमर्थता का एक प्रतिबिम्ब है । 

[   D  ] इनमें से कोई नहीं 

ANS :  [  C ]  


प्रश्न -272-  निम्न में से कौनसा उदाहरण बन्डुरा के अवलोकन आधारित अधिगम का नहीं है ?   - [ 2012 Reet  Level 2] 

[ A ] विद्यार्थियों द्वारा केंचुये के विच्छेदन को सीखना 

[ B ] क्रिकेट का उत्साह 

[ C ] सामाजिक अध्ययन के प्रति नापसंदगी 

[ D ] स्कूल की घंटी बजने पर अपने बस्ते बंद कर लेना

ANS :  [ D ]


प्रश्न -273-  अधिगम - निर्योग्यता वाले शिक्षार्थियों द्वारा एक पूर्ण और उत्पादक जीवन जीने के अवसरों को बढ़ाने का सबसे सही तरीका है  -2014 CTET Class [ 6 to 8 ] 21 सितम्बर 

[  A  ] इस तरह के शिक्षार्थियों की कमजोरियों पर ध्यान केंद्रित करना 

[  B  ]  इस तरह के शिक्षार्थियों से उच्च उपेक्षाओं को बनाए रखना 

[  C  ] विविध कौशलों और युक्तियों का शिक्षण करना जिसे सभी संदों में लागू किया जा सकता है 

[  D  ] इन बच्चों को अपने लक्ष्यों का निर्धारण करने के लिए प्रोत्साहित करना

ANS :  [ C  ]


प्रश्न -274-  सीता ने हाथ से दाल और चावल खाना सीख लिया है । जब उसे दाल और चावल दिया जाता हैं तो वह दाल चावल मिलाकर खाने लगती है । उसने चीजों को करने के लिए अपने स्कीमा में दाल और चावल खाने को ---- कर लिया है ।   - [ 2013 CTET Class [ 1 to 5 ] 28 जुलाई ]

[  A ] अंगीकार

[  B ]  समायोजित 

[  C ]  अनुकूलित 

[  D  ] समुचितता 

ANS :  [   C  ] 


प्रश्न -275-  निम्न में से कौन-सी अवस्था ब्रूनर के संज्ञानात्मक विकास सिद्धान्त का अंग नहीं है? - [UPTET Paper-I [Classes VI to VIII]  8 January 2020  ]

[ A ] प्रतिबिम्बात्मक अवस्था

[ B ] आन्त प्रज्ञ अवस्था

[ C ] क्रियात्मक अवस्था

[ D ] संकेतात्मक अवस्था

ANS :  [   B ]


प्रश्न -276-  निम्न में से कौन-सा संज्ञानात्मक क्षेत्र से संबंधित नहीं है? - [ UPTET Paper-I [Classes VI to VIII]  8 January 2020  ]

[ A ]  अनुप्रयोग

[ B ]  अनुमूल्यन

[ C ]  ज्ञान

[ D ]  बोध

ANS :  [   B ]


प्रश्न -277-  “सीखने का पठार सीखने की प्रक्रिया के मुख्य अभिलक्षण हैं जो उस स्थिति को प्रकट करते हैं जिसमें सीखने की प्रक्रिया में कोई उन्नति नहीं होती।” यह कथन किसका है? - [ UPTET Paper-I [Classes VI to VIII]  8 January 2020  ]

[ A ] हालिंगवर्थ

[ B ] गेट्स व अन्य

[ C ] स्किनर

[ D ] रॉस

ANS :  [   B ]


प्रश्न -278-  पावलव द्वारा निम्नलिखित में से किस अधिगम सिद्धांत का प्रतिपादन किया गया ]  -  [ Rpsc school lecturer 2020 - Music ]

[  A  ]  प्रयास एवं त्रुटि का सिद्धांत 

[   B  ]  शास्त्रीय अनुबंधन का सिद्धांत 

[   C  ]  क्रिया प्रसूत अनुबंधन का सिद्धांत

[   D  ]  सूझ का सिद्धांत

ANS :  [   B ] 




प्रश्न -279-  व्यक्ति एवं वातावरण के मध्य अंतर संबंध की प्रकृति की व्याख्या हेतु जीवन क्षेत्र की अवधारणा किसने दी-    [ Rpsc school lecturer 2020 - Maths ]

 [  A  ] ब्रॉनफेनब्रेनर [bronfenbrenner] 

[   B  ]  कुर्ट लेविन 

[   C  ]  बी.एफ. स्किनर 

[   D  ]   टोलमैन

ANS :  [   B  ] 


प्रश्न -280-  मानव मस्तिष्क को, प्रतीकों के कुशल प्रयोग [ manipulating ] की प्रणाली, जिसके द्वारा ज्ञान प्रवाहित होता है, के रूप में देखा जा सकता है। ? इस दृष्टिकोण को क्या कहा जाता है? -       [ Rpsc school lecturer 2020 - Agriculture ]

[  A  ]  सुरक्षा प्रक्रम दृष्टिकोण 

[   B  ]  अभिसारी चिंतन दृष्टिकोण    

[   C  ]  मनोविश्लेषणात्मक दृष्टिकोण 

[   D  ]  गत्यात्मक प्रणाली दृष्टिकोण

ANS :  [   A  ] 


प्रश्न -281-   निर्मित वादी शिक्षण प्रक्रिया में शिक्षक की भूमिका है  - 

[  RPSC 2015 FIRST GRADE - Economics ]

उत्तर - ज्ञान निर्माण का सरलीकरण करना


प्रश्न -282-   वह चिंतन प्रक्रिया जो नवीन मौलिक तथा उपयोगी विचार के उत्पन्न होने में लिप्त हो जाती है कहलाती है   - [  RPSC 2015 FIRST GRADE - Economics ]

उत्तर- सृजनात्मकता 


प्रश्न -283-   निम्नलिखित में से कौन-सा लेविन के अधिगम क्षेत्र सिद्धांत की मुख्य अवधारणा नहीं है   - [  RPSC 2015 FIRST GRADE - Sociology ]

उत्तर- विभेदीकरण 


[ जो मुख्य है वह है  1-जीवन दायरा 

                              2-वेक्टर्स और कर्षण

                               3- तलरूप 


प्रश्न -284-   किशोरावस्था बडे़ संघर्ष, अवसाद, झंझावात, विरोध की अवस्था है यह किसका कथन है       - [  RPSC 2015 FIRST GRADE - Sanskrit ]

उत्तर- स्टैनले हॉल / स्टेनले हल 


प्रश्न -285-  किशोरावस्था में चरित्र विकास प्रभावित होता है   - [  RPSC 2015 FIRST GRADE - Political science ]

उत्तर- 

1- समाज से 

2- परिवार से 

3- मित्र मंडली से 


प्रश्न -286-   विद्यार्थियों के अच्छे मानसिक स्वास्थ्य के लिए कौन सी व्यूह रचना उपयुक्त नहीं है?       - [  RPSC 2015 FIRST GRADE - Political science ]

उत्तर-   अत्यधिक गृह कार्य देना 

[जो विवेचना उपयुक्त है वह है

1- शिक्षक का सहानुभूति पूर्ण व्यवहार

2- छात्रों को अनुशासन के लिए प्रेरित करना

3- निर्देशन कार्यक्रम की व्यवस्था करना ]


प्रश्न -287-   शिक्षा में सूचना संप्रेषण तकनीकी की आवश्यकता क्यों है - [  RPSC 2015 FIRST GRADE - Drawings ]

उत्तर- 

1- शैक्षिक आवश्यकताओं की मांग हेतु

2- प्रभावशाली अध्ययन हेतु 

3- विद्यार्थियों को प्रेरणा देने हेतु













Post a Comment

0 Comments