Education psychology questions pdf 0013



 Education psycology questions asked in previous competative exams pdf 0013        

 Download PDF below

प्रश्न -288-   प्रतिभाशाली बच्चों के संदर्भ में संवर्द्धन [ Acceleration ] का अर्थ है -  [2012 CTET Level 2 18 Nov. ]
[  A  ]  ऐसे विद्यार्थियों को वर्तमान स्तर ग्रेड को छोड़कर अगले उच्च ग्रेड में प्रोन्नत करना 
[  B  ]  आकलन की प्रक्रिया का संवर्द्धन करना 
[  C  ]  शैक्षणिक गतिविधियों के संपादन में संवर्द्धन करना 
[  D  ]  सह - शैक्षणिक गतिविधियों के संपादन की गति को बढ़ाना 
ANS :  [  A  ] 

प्रश्न -289-   जब बच्चे प्राप्त की गई सूचनाओं की व्याख्या करने के   ए अपने अनुभवों के आधार पर सोचते हैं , तो उसे कहा जाता है ।       -  [ 2018 CTET Class [ 6 - 8 ] 9 दिसम्बर ]
[  A  ]  reflective thinking / प्रतिक्रिया वादी सोच 
[  B  ]  creative thinking / सृजनात्मक सोच 
[  C  ] abstract thinking / अमूर्त सोच 
[  D  ] concrete thinking/ मूर्त सोच
ANS :  [   D  ]

प्रश्न -290-   एकल अभिभावक वाले बच्चे को पढ़ाते समय शिक्षक को -  [ 2012 CTET Level 2 18 Nov.]
[  A  ] स्थिर और एकरूप वातावरण उपलब्ध कराना चाहिए 
[  B  ]  इस तथ्य को अनदेखा करना चाहिए और ऐसे बच्चे के साथ अन्य बच्चों के समान व्यवहार करना चाहिए 
[  C  ] इस प्रकार के बच्चे के साथ भिन्न प्रकार से व्यवहार करना चाहिए 
[  D  ] ऐसे बच्चे को कम गृह कार्य देना चाहिए
ANS :  [   B  ]  

प्रश्न -291-   प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए निम्नलिखित में से कौन - सी गतिविधि सर्वाधिक उपयुक्त है ? - [ 2012 CTET Level 2 18 Nov. ]
[  A  ] अभी हाल ही में हुए मैच का प्रतिवेदन लिखना 
[  B  ]  दी गई संकल्पनाओं के आधार पर मौलिक नाटक लिखना 
[  C  ] पाँच पाठों के अंत में दिए गए अभ्यासों को एक बार में हल करना 
[  D  ] शिक्षक दिवस पर कक्षा को पढ़ाना 
ANS :  [   B  ]  

प्रश्न -292-   निम्नलिखित में से कौन - सा व्यवहार बच्चे की अधिगम - निर्योग्यता की पहचान करता है ।  - [ 2016 CTET level 1 [ class 1- 5 ] 21 Feb  ]
[  A  ] मनोभाव का जल्दी - जल्दी बदलना [ मूड स्विंग्स ] 
[  B  ]  अपमानजनक व्यवहार 
[  C  ] शब्दों को सही तरह से न समझ पाना तथा शब्दों को सही तरह से न लिख पाना 
[  D  ]  A और B 
ANS : [   C  ] 

प्रश्न -293-   बच्चों के बौद्धिक विकास की चार विशिष्ट अवस्थाओं की पहचान की गई      - [ 2011 CTET Class [ 1 to5 ] 26 जून ]
[  A ]  एरिकसन द्वारा 
[  B ]  स्किनर द्वारा 
[  C ]  पियाजे द्वारा 
[  D ]  कोहलबर्ग द्वारा 
ANS :  [   C  ] 

प्रश्न -294-   गामक विकास से हमारा तात्पर्य मांसपेशियों के विकास से तथा पैरों के उचित उपयोग  [ 2015 Reet level 2 ]
[ A ] मस्तिष्क और आत्मा 
[ B ] अधिगम और शिक्षा 
[ C ] प्रशिक्षण और अधिगम 
[ D ] शक्ति और गति
ANS :  [   D  ] 

प्रश्न -295-   " संवेदना ज्ञान की पहली सीढ़ी है । " यह कथन  -  [ 2015 Reet level 2 ]
[ A ] मानसिक विकास है । 
[ B ] शारीरिक विकास है । 
[ C ] ध्यान का विकास है । 
[ D ] भाषा का विकास है । 
ANS [ A ]

प्रश्न -296-   9 वर्ष के बालक की नैतिक तर्कना आधारित होती है  -   [ 2012 REET  Level - 1 ] 
[ A ] किसी कार्य के भौतिक परिणाम उसकी अच्छाई या बुराई को निर्धारित करते हैं 
[ B ] कोई कार्य सही होना इस बात पर निर्भर करता है कि उससे व्यक्ति की अपनी आवश्यकता पूर्ति होती है 
[ C ] नियमों का पालन करने के बदले में कुछ लाभ मिलना चाहिए 
[ D ] सही कार्य वह है जो उस व्यक्ति के द्वारा किया जाये जो अन्य व्यक्तियों को अपने व्यवहार से प्रभावित करता है
ANS [ A ]

प्रश्न -297-   निम्न में से कौनसा उदाहरण अभिप्रेरणा का परिणाम नहीं है ?      - [ 2012 REET  Level - 1 ] 
[ A ] कृष्णा ने नृत्य का समय एक घंटे से बढ़ाकर दो घंटे कर दिया है 
[ B ] जॉन स्टुअर्ट मिल ने 12 वर्ष की उम्र में दर्शन का अध्ययन कर दिया था
[ C ] जगन ने ' श्वास लेने की प्रक्रिया ' में रुचि दिखानी प्रारम्भ कर दी है 
[ D ] राम ने तेजी से आधुनिक एवं प्राचीन ऐतिहासिक प्रवृत्तियों में सहसम्बन्ध स्थापित करने में प्रगति की है । 
ANS [ B ]

प्रश्न -298-   नीचे कहे गए तत्वों में प्रतिमान के आधारभूत तत्व के रूप में क्या गिना जाता है- [ Rpsc संस्कृत विभाग स्कूल व्याख्याता - व्याकरण ] 
[ A ]  उद्देश्य संरचना
[ B ] संरचना 
[ C ] मूल्यांकन
[ D ] उपयुक्त सभी 
ANS [ D ]

प्रश्न -299-   अधिगम के व्यवहारात्मक सिद्धांतों के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन सा कथन अधिगम के विषय में सही है?- 
  [ Rpsc school lecturer 2020 - Chemistry ]
[ A ] अवलोकन और मापन नहीं किया जा सकता
[ B ] व्यक्तिनिष्ट मनोवैज्ञानिक विधियों द्वारा मापन किया जा सकता है 
[ C ] वस्तुनिष्ठ तरीके से अवलोकन और मापन किया जा सकता है                    
[ D ] अंतर्वेशन विधि द्वारा मापन किया जाता है
ANS [ C ]

प्रश्न -300-   निम्नलिखित में से कौन-सा एक अधिगम का स्थानांतरण सिद्धांत है -   [ Rpsc school lecturer 2020 - Chemistry ]
[ A ] समरूप तत्व सिद्धांत
[ B ] अनुबंध का सिद्धांत 
[ C ] समूह कारक सिद्धांत 
[ D ]  बहु कारक सिद्धांत
ANS [ A ]

प्रश्न -301-   राबर्ट सिलवेस्टेर की अनुसार शिक्षक-शिक्षा की पाठ्यचर्या से मस्तिष्क विज्ञान को अनुपस्थिति किस बात की संभावना को उत्पन्न करती है -  [ Rpsc school lecturer 2020 - Sociology ]
[ A ]  शैक्षिक सृजनात्मकता 
[ B ]  शैक्षिक पिछड़ापन 
[ C ]  शैक्षिक व्यापारी 
[ D ] शैक्षिक अभिप्रेरणा 
ANS  [ B ]

प्रश्न -302-   सहकारी अधिगम व्यूह रचनाओं के विकास पर निम्नलिखित में से किस अधिगम सिद्धांत ने बल दिया ? [ Rpsc school lecturer 2020 - Chemistry ]
[ A ]  संज्ञान वाद 
[ B ]  व्यवहारवाद 
[ C ]  संरचनावाद
[ D ] निर्मित वाद
ANS [ D ]

प्रश्न -303-   निम्न में किस सिद्धान्त को पुनर्बलन का सिद्धान्त भी कहते हैं? - [ UPTET Paper-I [Classes VI to VIII] 8 January 2020 ]
[A] उद्दीपक अनुक्रिया सिद्धान्त
[B] शास्त्रीय अनुबन्धन सिद्धान्त
[C] क्रिया प्रसूत अनुबन्धन सिद्धान्त
[D] सूझ का सिद्धान्त
ANS [ C ]






प्रश्न -304-    निम्न में से कौन-सा अधिगम का वक्र नहीं है? - [ UPTET Paper-I [Classes VI to VIII] 8 January 2020 ] 
[ A ] मिश्रित
[ B ] नतोदर
[ C ] उन्नतोदर [उत्तल]
[ D ] लम्बवत् 
ANS [ D ]

प्रश्न -305-   यदि शिक्षक कक्षा में एक छात्र को समस्यात्मक बालक के रूप में पाता है, तो उसे :   - [ UPTET Paper-I [Classes VI to VIII] 8 January 2020 ] 
[ A ] बच्चे को नजरअन्दाज कर देना चाहिए
[ B ] बच्चे को दण्ड देना चाहिए
[ C ] तत्काल घर वापस भेज देना चाहिए
[ D ] बच्चे को परामर्श देना चाहिए
ANS [ D ]

प्रश्न -306-   किशोरावस्था बड़ी दबाव एवं तनाव तथा तूफान व संघर्ष की अवस्था है कहा है     - [  RPSC 2015 FIRST GRADE - Hindi ]
उत्तर-  स्टेनले हॉल ने 

प्रश्न -307-  मनोविज्ञान में व्यवहार का प्रतिपादन करने वाले थे     - [  RPSC 2015 FIRST GRADE - Hindi ]
उत्तर-  जॉन बी वाटसन 

प्रश्न -308-   सृजनात्मकता की विशेषता होती है  - [  RPSC 2015 FIRST GRADE PSYCHOLOGY - Hindi ]
उत्तर-   
1- मौलिकता 
2- प्रभावशीलता 
3- लचीलापन 

प्रश्न -309-   किशोर विद्यार्थियों का मानसिक तनाव दूर करने हेतु कौन सी विधियां हैं     - [  RPSC 2015 FIRST GRADE - Drawings ]
उत्तर- 
1- प्रत्यक्ष विधि
2- अप्रत्यक्ष विधि 
3-  मनोवैज्ञानिक उपचार

प्रश्न -310-  ब्रिज के अनुसार 3 वर्ष का शिशु खुश होता है गुस्सा करता है यह है    - [  RPSC 2015 FIRST GRADE PSYCHOLOGY - Music ]
उत्तर -   संवेगात्मक व्यवहार 
[ न  की  1- सामाजिक व्यवहार 
           2- सामान्य व्यवहार या 
           3- आक्रामक व्यवहार ] 

प्रश्न -311-  "ज्ञान" यह किसका परिणाम है - [ Rpsc संस्कृत विभाग स्कूल व्याख्याता - व्याकरण ] 
[ A ] अधिगम प्रोत्साहन का 
[ B ] अधिगम के अत्यधिक प्रोत्साहन का
[ C ] अधिगम अवरोध का
[ D ] अधिगम स्थैर्य का 
ANS [ D ]


Post a Comment

0 Comments