Education psychology pdf 003

 Education psychology questions asked in previous competative exams pdf 003

Download PDF below 

प्रश्न -49- संज्ञानात्मक विकास में वंशक्रम निर्धारित करता है - [ 2012 REET  Level - 1 ]

[ A ] मस्तिष्क जैसी शारीरिक संरचना के मूलभूत स्वभाव की

[ B ] शारीरिक संरचना के विकास की

[ C ] सहज प्रतिवर्ती क्रियाओं के अस्तित्व की

[ D ] इनमें से सभी

ANS :  [ A ]


 प्रश्न -50- एक शिक्षिका अपनी कक्षा में कहती है , " सभी प्रकार के प्रदत्त कार्यों [ assignments ] का निर्माण इस प्रकार किया गया है कि प्रत्येक विद्यार्थी अधिक प्रभावशाली ढंग से सीख सके अतः सभी विद्यार्थी बिना किसी अन्य के  सहायता से अपना कार्य पूर्ण करें । " वह कोहलबर्ग के किस नैतिक विकास के चरण की ओर संकेत दे रही है ? – [ 2014 CTET Class [ 1 to 5 ] 16 फरवरी ]

[ A ] औपचारिक चरण -4 कानून और व्यवस्था

[ B ] पर - औपचारिक चरण -5 सामाजिक संविदा

[ C ] पूर्व - औपचारिक चरण -1 दण्ड परिवर्जन

[ D ] पूर्व - औपचारिक चरण -2 वैयक्तिक और विनियम

ANS :  [ A ]


प्रश्न -51- निम्न में से कौनसा कथन सही नहीं है ?  - [ 2012 REET  Level - 1 ]

[ A ] जो अध्यापक यह विश्वास करता है कि विकास प्रकृति की वजह से होता है , वह अनुभव प्रदान करने को महत्व नहीं देता

[ B ] प्रारम्भिक अनुभव महत्वपूर्ण होते हैं और अध्यापक का हस्तक्षेपण भी महत्वपूर्ण होता है

[ C ] प्रारम्भिक जीवन की नकारात्मक घटनाओं के प्रभाव से कोई भी अध्यापक बचाव नहीं कर सकता

[ D ] व्यवहारात्मक परिवर्तन के संदर्भ में विकास वातावरणीय प्रभावों के फलस्वरूप होता है ।

ANS : [ C ]


प्रश्न -52- " कोई भी नाराज हो सकता है - यह आसान है , परन्तु एक सही व्यक्ति के ऊपर , सही मात्रा में , सही समय पर , सही उद्देश्य के लिए तथा सही तरीके से नाराज होना आसान नहीं है । " यह सम्बान्धित है     - [ CTET - 2015 Class [ 1 to 5 ] 22 , फरवरी ]

[ A ] संवेगात्मक विकास से

[ B ] सामाजिक विकास से

[ C ] संज्ञानात्मक विकास से

[ D ] शारीरिक विकास से

ANS :  [ A ]

 

प्रश्न -53- निम्न में से कौन सा मूल्यांकन के त्रिकोण का भाग नहीं है  - [ 2015 Reet level - 1]

[ A ] शैक्षिक उद्देश्य

[ B ] मूल्यांकन

[ C ] शिक्षण अनुभव

[ D ] अधिगम अनुभव

ANS :  [ C ]


प्रश्न -54-  14 वर्षीय देविका अपने - आप में पृथक स्वनियंत्रित व्यक्ति की भावना को विकसित करने का प्रयास कर रही है । वह विकसित कर रही है ।- [ 2014 CTET Class [ 1 to 5 ] 16 फरवरी ]

[ A ] नियमों के प्रति घृणा

[ B ] स्वायत्तता

[ C ] किशोरावस्थात्मक अक्खड़पन

[ D ] परिक्कता

ANS :  [ B ]


प्रश्न -55- क्रियात्मक अनुसंधान के महत्त्व के बारे में से कौन सा कथन सही नहीं है  - [ 2015 Reet level - 1]

[ A ] उपभाक्ता ही अनुसंधानकर्ता है ।

[ B ] समस्याओं का हल शीघ्रता से प्राप्त हो जाता है ।

[ C ] समस्याओं का हल अभ्यास में ले आया जाता है और उसका मूल्यांकन नहीं किया जाता है 

[ D ] इनमें से कोई नहीं

ANS :  [ C ]


प्रश्न -56- निम्नलिखित में से कौन - सा वाइगोत्स्की के सामाजिक सांस्कृतिक सिद्धान्त पर आधारित है ।  -        [ 2014 CTET Class [ 1 to 5 ] 16 फरवरी ]

[ A ] सक्रिय अनुकूलन

[ B ] पारस्परिक शिक्षण

[ C ] संस्कृति - निरपेक्ष संज्ञानात्मक विकास

[ D ] अन्तर्दृष्टिपूर्ण अधिगम

ANS :  [ B ]


प्रश्न -57- विविध शिक्षार्थियों वाली एक समावेशी कक्षा में सहयोगी अधिगम और समवयस्कों से सीखना   - [ 2016 CTET Class [ 6 to 8 ]  18 सितम्बर ]

[ A ] कार्यान्वित नहीं किया जाना चाहिए और विद्यार्थियों को क्षमताओं के अनुसार अलग - अलग किया जाना चाहिए

[ B ] केवल कभी - कभी ही प्रयोग किया जाना चाहिए क्योंकि यह सहपाठियों से तुलना को बढ़ावा देता है

[ C ] सक्रिय रूप से निरुत्साहित किया जाना चाहिए और प्रतियोगिता को बढ़ावा देना चाहिए

[ D ] सक्रिय रूप से प्रोत्साहित किया जाना चाहिए जिससे समवयस्कों की स्वीकार्यता बढ़े

ANS :  [ D ]


प्रश्न -58- किसी वस्तु के स्थायित्व की अवधारणा पियाजे के विकास के . चरण में प्राप्त हो जाती है ।   - [ 2018 CTET Class [ 6 – 8 ] 9 दिसम्बर ]

[ A ]  संवेदी - गामक

[ B ]  पूर्व - परिचालन

[ C ]  मूर्त परिचालन

[ D ] औपचारिक परिचालन

ANS :  [ A ]


प्रश्न -59- शिक्षण के “अग्रिम संगठन प्रतिमान” के प्रवर्तक कौन है -     [ Rpsc school lecturer 2020 - Music ]

[ A ]  गार्डनर

[ B ]   स्किनर

[ C ]   ग्लेसर

[ D ]  आसुबेल

ANS :  [ D ]


प्रश्न -60- किसी की अपनी मानसिक प्रक्रिया और रणनीतियों के बारे में जागरूकता को..... …के नाम से जाना जाता है - [ Rpsc school lecturer 2020 - Geography ]

[ A ]   मेटाथिंकिंग

[ B ]   मेटाकॉग्निशन

[ C ]   मेटा मेमोरी

[ D ]   मेटा इंटेलिजेंस

ANS :  [ B ] 



प्रश्न-61- “विकास कभी न समाप्त होने वाली प्रक्रिया है।” यह कथन विकास के किस सिद्धान्त से सम्बन्धित है?

[ A ] अन्तः सम्बन्ध का सिद्धान्त  

[ B ] अन्त:क्रिया का सिद्धान्त

[ C ] निरन्तरता का सिद्धान्त

[ D ] एकीकरण का सिद्धान्त

ANS :   [ C ]


प्रश्न -62- बुद्धि लब्धि के माध्यम से व्यक्ति के किस स्तर का ज्ञान प्राप्त होता है    - [  RPSC 2015 FIRST GRADE - sanskrit ]

उत्तर-  बौद्धिकस्तर  का


प्रश्न-63- कक्षा में छात्रों को प्रश्न पूछने के लिए :

[ A ] अनुमति नहीं देनी चाहिए                                                 

[ B ] हतोत्साहित करना चाहिए  

[ C ] प्रेरित करना चाहिए

[ D ] रोक देना चाहिए

 ANS :   [ C ]


प्रश्न -64- किशोर अधिगमकर्ता में संवेगों को आधार मानते हुए मैकडूगल ने कितनी मूल प्रवृत्तियां बताई है -  [ RPSC  SCHOOL LECTURE 2020 - Drawing and Painting ]

[ A ]   12

[ B ]   13

[ C ]   14

[ D ]   15

ANS :  [ C ]


प्रश्न -65- कितनी मूल प्रवृत्तियां बताई है -  [ RPSC  SCHOOL LECTURE 2020 - Drawing and Painting ]

[ A ]   12

[ B ]  13

[ C ]   14

[ D ]  15

ANS :  [ C ]


प्रश्न -66- किशोर बालक के चरित्र की विशेषता है-   [ RPSC  SCHOOL LECTURE 2020 - Drawing and Painting ]

[ A ]  ऊंचा आदर्श

[ B ]  आत्म अभिमान

[ C ]  शक्तिशाली कल्पना

[ D ]  उपरोक्त सभी

ANS :  [ D ]

 

प्रश्न -67- शिक्षा के साथ मनोविज्ञान का समायोजन अनिवार्य है कि -

[ Rpsc संस्कृत विभाग स्कूल व्याख्याता - सामान्य व्याकरण ]

[ A ] बालक का मानसिक विकास होना चाहिए

[ B ] बालक का शारीरिक विकास होना चाहिए

[ C ] बालक का सर्वांगीण विकास होना चाहिए

[ D ] बालक के कार्य का विकास होना चाहिए

ANS :  [ C ]


प्रश्न -68-मानसिक स्वास्थ्य के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है - [ Rpsc संस्कृत विभाग स्कूल व्याख्याता – इतिहास ]

[ A ] यह एक गतिशील संकल्पना नहीं है

[ B ] इसे शारीरिक स्वास्थ्य की बिना प्राप्त नहीं किया जा सकता

[ C ] मानसिक स्वास्थ्य एवं सामाजिक योग्यता समान नहीं है

[ D ] मानसिक स्वास्थ्य एवं अध्यक्षता समान नहीं है

ANS :  [ A ]


प्रश्न -69- शिक्षा मनोविज्ञान मनोविज्ञान की वह शाखा है जो शिक्षण एवं सीखने से संबंधित है यह परिभाषा किसकी है  -  [  RPSC 2015 FIRST GRADE - Economics ]

उत्तर - स्किनर

 

प्रश्न – 70-  शिक्षण प्रतिमान एडवांस ऑर्गेनाइजर के प्रतिपादक है  -   [  RPSC 2015 FIRST GRADE - Biology ]

उत्तर- डेविड आसुबेल


 प्रश्न -71- मानसिक विभिन्नता का मापन किया जाता है  - [  RPSC 2015 FIRST GRADE - sanskrit ]

उत्तर-  बुद्धि परीक्षण में


प्रश्न -72- बुद्धि एक शक्ति या क्षमता नहीं है जो सभी परिस्थितियों में समान रूप से कार्य करती है अपितु अनेक विभिन्न योग्यताओं में योग रूप में होती है यह कथन है - [  RPSC 2015 FIRST GRADE PSYCHOLOGY - sanskrit ]

उत्तर-  थार्नडाईक  का


Post a Comment

0 Comments