Education psychology questions pdf 002

Education psychology questions asked in previous competative exams pdf 

Download PDF below 

प्रश्न -25- विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को पढ़ाने के लिए - निम्नलिखित में से कौनसी व्यूहरचना अधिक उपयुक्त है  -  [ 2011 Reet level 2]

[ A ] अधिकतम बच्चों को सम्मिलित करते हुए कक्षा में चर्चा करना

[ B ] विद्यार्थियों को सम्मिलित करते हुए अध्यापक द्वारा निर्देशन

[ C ] सहकारी अधिगम तथा पीअर ट्यूटरिंग [ सहपाठियों द्वारा अनुशिक्षण ]

[ D ] अध्यापन के लिये योग्यता आधारित समूहीकरण

ANS : [ C ]


प्रश्न -26- पियाजे के अनुसार 2 से 7 वर्ष के बीच का एक बच्चा संज्ञानात्मक विकास की अवस्था में है   - [ 2015 CTET Class [ 1 to 5 ] 20 , सितम्बर ]

[ A ] पूर्व संक्रियात्मक

[ B ] औपचारिक संक्रियात्मक

[ C ] मूर्त संक्रियात्मक

[ D ] संवेदी - गतिक

ANS :  [ A ]


प्रश्न -27- में से कौनसा तरीका अधिक महत्त्वपूर्ण है - [ 2011 Reet   level -1 ]

[ A ] सहशैक्षिक क्रियाओं का प्रावधान

[ B ] अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता

[ C ] रुचियों की भिन्नता

[ D ] अध्यापक की भूमिका एवं विद्यालयी वातावरण

ANS : [ D ]


प्रश्न -28- जब शिक्षार्थियों को समूह में किसी समस्या पर चर्चा का अवसर दिया जाता है , तब उनके सीखने का चक्र -   - [2016 CTET level 1 [ class 1- 5 ] 21 Feb  ]

[ A ] बेहतर होता है

[ B ] स्थिर रहता है

[ C ] अवनत होता है

[ D ] समान रहता है

 ANS :  [ A ]

 

प्रश्न -29- एक पाँच वर्ष के बच्चे में दूसरों के प्रति प्रतिक्रिया तथा संप्रेषण में कमी है तथा असामान्य व्यवहार को बारंबार करता है । इस तरह के लक्षण किस चीज का प्रतीक है ?  - [2018 REET  level - 2]

[ A ] श्रवण बाधिता

[ B ] शैक्षिक पिछड़ापन

[ C ] शैशव स्वलीनता

[ D ] अधिगम अक्षमता

ANS : [ C ]


प्रश्न -30- विकास के लिये निम्नलिखित में से कौन - सा एक उचित है ?   - [ 2016 CTET level 1 [ class 1- 5 ] 21 Feb ]

[ A ] विकास जन्म के साथ प्रारम्भ होता है और समाप्त होता है ।

[ B ] ' सामाजिक - सांस्कृतिक संदर्भ विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करता है ।

[ C ] विकास एकल आयामी है ।

[ D ] विकास पृथक होता है । |

ANS :  [ B ]


प्रश्न -31- राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा , 2005 में बहुभाषा को एक संसाधन के रूप में समर्थन दिया जाता है ।  - [ 2012 REET  Level - 1 ]

[ A ] यह तरीका है जिसमें प्रत्येक बालक सुरक्षित महसूस करे

[ B ] भाषागत पृष्ठभूमि के कारण कोई श्री बालक पीछे न छूट जाये

[ C ] यह बालकों को अपने पर विश्वास के लिये प्रोत्साहन देगा

[ D ] इनमें से सभी

ANS :  [ D ]


प्रश्न -32- सीखने..... आकलन , आकलन और अनुदेशन के बीच......... के दृढ़ीकरण द्वारा सीखने को प्रभावित करता है ।  -  [2012 CTET Level 2 18 Nov ]

[ A ] का अंतर

[ B ]  का ; भिन्नता

[ C ] के लिए , सम्बन्धों

[ D ] के लिए , अंतर

ANS :  [ C ]


प्रश्न -33- शिक्षा मनोविज्ञान व्यवहारिक रूप है - [ Rpsc संस्कृत विभाग स्कूल व्याख्याता - हिन्दी ]

[ A ] बाल मनोविज्ञान का

[ B ] समाज मनोविज्ञान का

[ C ] सामान्य विज्ञान का

[ D ] मनोविज्ञान का

ANS :  [ D ]

 


प्रश्न -34- एक बच्ची कहती है , " धूप में कपड़े जल्दी सूख जाते है । " वह ..... की समझ को प्रदर्शित कर रही है ।   -[ 2016 CTET level 1 [ class 1- 5 ] 21 Feb  ]

[ A ] प्रतीकात्मक विचार

[ B ] अहंकेंद्रित चिंतन

[ C ] कार्य - कारण

[ D ] विपर्यय चिंतन |

ANS :  [ C ]


प्रश्न -35- मनोविज्ञान मानव व्यवहार का विज्ञान है यह कथन किसका है - [ Rpsc संस्कृत विभाग स्कूल व्याख्याता - सहित्य ]

[ A ] काल सैनिक महोदय

[ B ] बृजेज महोदय

[ C ] मनम महोदय

[ D ] बोरिग महोदय

ANS :  [ A ]


प्रश्न -36- भाषा विकास के लिये प्रारंभिक बचपन ......... काल है । - [ 2016 CTET level 1 [ class 1- 5 ] 21 Feb  ]

[ A ] कम महत्वपूर्ण

[ B ] अमहत्वपूर्ण

[ C ] अतिसंवेदनशील

[ D ] निरपेक्ष

ANS :  [ C ]


प्रश्न -37- शिक्षा मनोवैज्ञानिक पावलव किस सिद्धांत के प्रतिपादक है - [ Rpsc संस्कृत विभाग स्कूल व्याख्याता - व्याकरण ]

[ A ] संबद्धता

[ B ] सम्बद्ध और व्यवहार

[ C ] परंपरागत संबद्धता [सम्बद्ध अनुक्रिया]

[ D ] उपरोक्त सभी

ANS :  [ C ]


प्रश्न -38- निम्नलिखित में से कौन - सा बच्चों के संवेगात्मक विकास के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है ?  – [ CTET - 2015 Class [ 1 to 5 ] 22 , फरवरी ]

[ A ] कक्षा - कक्ष का प्रजातांत्रिक परिवेश

[ B ]  अध्यापकों की कोई भी सहभागिता नहीं क्योंकि यह माता पिता का कार्य है

[ C ] कक्षा - कक्ष का नियंत्रित परिवेश

[ D ] कक्षा - कक्ष का अधिकारवादी परिवेश

ANS :  [ A ]


प्रश्न -39- जब व्यक्तियों का एक समूह आमने सामने एकत्रित होकर मौखिक अंतः क्रिया द्वारा सूचनाओं का आदान प्रदान करते हैं या किसी सामूहिक समस्या पर कोई निर्णय लेते हैं क्या कहलाता है- [ Rpsc school lecturer 2020 - Economics]

[ A ] कार्यशाला

[ B ] दल शिक्षण

[ C ]  दल परिचर्चा

[ D ] उपागम

ANS :  [ C ]


प्रश्न -40- निम्नलिखित में से कौन सा शिक्षण प्रतिमानों का तत्व नहीं है? - [ Rpsc school lecturer 2020 - Music ]

[ A ]  सरचना

[ B ] सामाजिक प्रणाली

[ C ] मूल्यांकन प्रणाली

[ D ] संवेगिक प्रणाली

ANS :  [ D ]


प्रश्न -41- अग्रिम संगठन प्रतिमान किस सूत्र का अनुसरण करता  है    -  [ Rpsc school lecturer 2020 - Rajasthani ]

[ A ] विशिष्ट से सामान्य की ओर

[ B ] सामान्य से विशिष्ट की ओर

[ C ]  उपरोक्त दोनों सूत्र

[ D ]  दोनों में से कोई नहीं

ANS :  [ B ]


प्रश्न -42- स्कैफोल्डिंग निम्नलिखित में से किस संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत से संबंधित है     - [ RPSC  SCHOOL LECTURE 2020 - Music]

[ A ]  ब्रूनर

[ B ]  पियाजे

[ C ]  वाइगोत्सकी

[ D ]  गिलफोर्ड

ANS :  [ C ]


प्रश्न -43- क्लास प्रोजेक्ट [कंप्यूटर लिटरेसी एंड स्टडीज इन स्कूल्स] किस संस्थान द्वारा आरंभ किया गया था  - [  RPSC 2015 FIRST GRADE - Sociology ]

उत्तर- एनसीईआरटी [ NCERT ] द्वारा


प्रश्न -44- किशोरावस्था की उचित संवेगात्मक विकास हेतु शिक्षक को करना चाहिए       - [  RPSC 2015 FIRST GRADE - Political science ]

उत्तर -  पाठ्येत्तर कार्यक्रमों का रोचक रुप से आयोजन

[ न कि दंड देना , कक्षा कक्ष में कठोर अनुशासन, शिक्षण की परंपरागत विधियों का उपयोग ]


प्रश्न -45- किशोरावस्था की समाप्ति पर शरीर के कुल भार का कितने प्रतिशत  मांसपेशियों का भार होता है     - [  RPSC 2015 FIRST GRADE - Physics ]

उत्तर-  45%


प्रश्न -46- शिक्षण-अधिगम में मनोविज्ञान के महत्व के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है ?    - [  RPSC 2015 FIRST GRADE - Philosophy ]

उत्तर-

1-शिक्षार्थी को जानने में सहायक

2- शिक्षक को स्वयं को जानने में सहायक

3- प्रभावी अधिगम प्रक्रिया में सहायक

4- शिक्षित की व्यवसायिक वृद्धि में सहायक


प्रश्न -47- निम्न में से कौन सा डैनियल गोलमैन द्वारा प्रतिपादित संवेगात्मक बुद्धि का आयाम  नहीं है ?   -  [  RPSC 2015 FIRST GRADE - Home science ]

उत्तर - स्व-सामर्थ्य

 जो है वे है

1- स्व-जागरूकता [ Self awareness]

2- स्व-प्रबंधन   [ self management]

3- सामाजिक कौशल [ social skills ]

 

प्रश्न -48- शिक्षक के लिए श्रेष्ठ संप्रेषण कौशल क्यों महत्वपूर्ण है - [  RPSC 2015 FIRST GRADE  - Commerce ]

उत्तर-

1- प्रभावी शिक्षण अधिगम प्रक्रिया के लिए

2-अभिभावकों से अच्छे संबंध स्थापित करने के  लिए

3- व्यक्तिगत एवं समूहों के शिक्षण के लिए

4- उसकी स्वयं की संतुष्टि के लिए


 

 

Post a Comment

0 Comments