Education psycology questions pdf 004

Education psycology questions asked in previous competative exams pdf 004 

Download PDF below

प्रश्न -73- समस्या के अर्थ को जानने की योग्यता , वातावरण के दोषों , कमियों एंव  रिक्तियों के प्रति सजगता विशेषता है  - [  2011 Reet level -2]

[ A ] प्रतिभाशाली बालों की

[ B ] सामान्य बालकों की

[ C ] सृजनशील बालकों की

[ D ] इनमें से कोई नहीं

ANS : [ C ]


प्रश्न -74-  मिश्रित आयु - वर्ग के विद्यार्थियों की कक्षा से व्यवहार रखने वाले शिक्षक के लिए का ज्ञान सर्वाधिक महत्वपूर्ण है । -  [ 2012 CTET Level 2 18 Nov.]

[ A ] उनके अभिभावकों का व्यवसाय

[ B ] सामाजिक - आर्थिक पृष्ठभूमि

[ C ] सांस्कृतिक पृष्ठभूमि

[ D ] विकासात्मक अवस्थाओं

ANS : [ D ]


प्रश्न -75- उपलब्धि अभिप्रेरक के सम्बन्ध में निम्न में से कौनसा कथन सही है  - [ 2011 Reet   level 1]

[ A ] उपलब्धि अभिप्रेरक जीवित रहने के लिये आवश्यक है

[ B ] यदि व्यक्तिगत क्षमताओं की संतुष्टि महत्त्वपूर्ण है तो उपलब्धि अभिप्रेरक को विकास प्रेरक कहा जा सकता है

[ C ] यदि व्यक्तियों के मध्य प्रतियोगिता पर बल है , तो उपलब्धि अभिप्रेरक को सामाजिक अभिप्रेरक कहा जा सकता है

[ D ] इनमें से सभी

ANS : [ D ]


प्रश्न -76- शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के क्रियान्वयन के बाद कक्षा - कक्ष-   - [ 2012 CTET Level 2 18 Nov.]


[ A ] अप्रभावित है , क्योंकि शिक्षा का अधिकार विद्यालय में कक्षा की औसत आयु को प्रभावित नहीं करता

[ B ] जेंडर के अनुसार अधिक समजातीय हैं

[ C ] आयु के अनुसार अधिक समजातीय हैं

[ D ] आयु के अनुसार अधिक विषमजातीय हैं

ANS : [ C ]


प्रश्न -77- बाहा आभास के आधार पर व्यक्तित्व का वर्णन कहा जाता -   [ 2015 Reet level - 1]

[ A ]  गहन दृष्टिकोण

[ B ]  सतही दृष्टिकोण

[ C ]  मानकीय दृष्टिकोण

[ D ]  प्रेक्षणात्मक दृष्टिकोण

ANS :  [ B ]

 

प्रश्न -78- निम्नलिखित में से कौन - सा एक अन्य विकल्पों से सम्बद्ध नहीं है ? - [ 2014 CTET Class [ 1 to 5 ] 16 फरवरी ]

[ A ] प्रश्नोत्तर सत्रों को संगठित करना

[ B ] किसी विषय पर विद्यार्थियों की प्रतिक्रिया को लेना

[ C ] प्रश्नोत्तरी [ Quiz ] परिचालित करना

[ D ] स्व - आकलन के कौशल को प्रतिमानित करना

ANS : [ D ]


प्रश्न -79- निम्न में से कौन सी तकनीक प्रक्षेपण तकनीक नहीं है - [ 2012 Reet  Level 2]

[ A ] खेल तकनीक

[ B ] शब्द साहचर्य पर परीक्षण 

[ C ] चित्र साहचर्य तकनीक

[ D ] व्यक्तिगत अध्ययन

ANS : [ D ]


प्रश्न -80-  बच्चे के समाजीकरण में परिवार ... भूमिका निभाता है ।  - [ 2016 CTET level 1      [ class 1- 5 ] 21 Feb  ]

[ A ] कम महत्वपूर्ण

[ B ] रोमांचकारी

[ C ] मुख्य

[ D ] गौण

ANS : [ C ]


प्रश्न -81- शिक्षण अधिगम सक्रिय और प्रभावी होता है -[ Rpsc संस्कृत विभाग स्कूल व्याख्याता - सहित्य ]

[ A ] मानव एक सामाजिक प्राणी है

[ B ] यदि बालक कार्य के लिए प्रेरित हो

[ C ] यदि विद्यार्थी शिक्षण प्रक्रिया में क्रियाशील है

[ D ] यदि बालक अधिगम क्रिया को देखता है

ANS : [ C ]


प्रश्न -82- जजोंक का यह मानना है कि संज्ञान और भाव होते हैं ।  - [  2018 CTET Class [ 6 to8 ] 9 दिसम्बर ]

[ A ] interdependent / अन्योन्याश्रित

[ B ] independent / स्वतंत्र

[ C ] interrelated / अंतसंबंधित

[ D ] integrated / एकीकृत

ANS : [ B ]


प्रश्न -83-  किसका नाम बुद्धि है - [ Rpsc संस्कृत विभाग स्कूल व्याख्याता -  सामान्य व्याकरण ]

[ A ] उद्देश्यों की स्पष्टता

[ B ] ज्ञान अर्जन की क्षमता

[ C ] परिश्रम शीलता

[ D ] प्रश्नावली

ANS :  [ B ]


प्रश्न -84-  एक बहु - सांस्कृतिक कक्षा - कक्ष में एक सुनिश्चित करेगी कि आकलन में निम्नलिखित में से सम्मिलित हो    - [ 2015 CTET Class [ 6 to 8 ] 22 फरवरी ]

[ A ] अपने आकलन उपकरण की विश्वसनीयता तथा वैधता

[ B ] अधिगम के न्यूनतम स्तरों के लिए अनुपालन करते हुए विद्यालय प्रशासन की अपेक्षाओं को पूरा

[ C ] आकलन उपकरण के मानकीकरण

[ D ] अपने विद्यार्थियों को सामाजिक - सांस्कृतिक पृष्ठभूमि

ANS : [ D ]


प्रश्न -85-  L.k. डेविस ने शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण अधिगम व्यवस्था हेतु चार कार्यों का सुझाव दिया है निम्नलिखित में से कौन सा चारों कार्यों का सही कार्यक्रम दर्शाता है   - [ Rpsc school lecturer 2020 - Agriculture ]

[ A ]  संगठन - नियोजन- अग्रसरण- नियंत्रण

[ B ]  नियोजन-संगठन - अग्रसर- नियंत्रण

[ planning-organising-leading-controlling]

[ C ]  नियोजन - नियंत्रण-अग्रसर- संगठन

[ D ]  अग्रसर- नियंत्रण - संगठन- नियोजन

ANS : [ B ]   


 प्रश्न -86- गैने के अनुसार निम्नलिखित में से कौन सा सही है? -  [ Rpsc school  lecturer 2020 - Sociology ]

[ A ] संकेतअधिगम, उद्दीपन अनुक्रिया अधिगम का अनुगमन करता 

[ B ] नियम अधिगम, संप्रत्यय अधिगम का अनुगमन करता है

[ C ] शृंखला अधिगम, विभेद अधिगम का अनुगमन करता है

[ D ] नियम अधिगम समस्या समाधान अधिगम का अनुकरण करता है

ANS : [ B ]


प्रश्न -87- निम्नांकित में से कौन सा शास्त्रीय अनुबंध से संबंधित नहीं है  - [ Rpsc school lecturer 2020 - Commerce ]

[ A ]   विलोपन

[ B ]   तत्काल पुनः प्राप्ति

[ C ]   विभेदन

[ D ]   शेपिंग

ANS : [ D ]


 प्रश्न - 88- ' फ्रेम्स आफ माइंड: द थ्योरी ऑफ मल्टीपल इंटेलिजेंस' [ Frames of mind : The theory of multiple intelligence ] के रचयिता हैं - [ Rpsc school lecturer 2020 - Maths ]

[ A ]  C. स्पियरमेन

[ B ]  L. थर्स्टन

[ C ]  J. गार्डनर

[ D ]  H. गार्डनर

ANS :  [ D ]


प्रश्न - 89- एक बालक की मानसिक आयु यदि 5 वर्ष था वास्तविक आयु 4 वर्ष के बालक की बुद्धि लब्धि क्या होगी?  - [ Rpsc school lecturer 2020 - Music ]

[ A ]   100

[ B ]   120

[ C]    80

[ D ]   125

ANS : [ D ]


प्रश्न -90-  निम्नलिखित में से कौन सा कारक प्रभावित कक्षा कक्ष संप्रेषण से संबंधित है - [  RPSC 2015 FIRST GRADE - Sociology ]

उत्तर-  1- उपयुक्त हावभाव

       2- विषय वस्तु स्पष्टता

       3- द्वी मार्गी प्रक्रिया

[ जो नहीं है वह है अलंकारिक भाषा ]

 

प्रश्न -91-  डैनियल गोलमैन संबंधित है -  [ RPSC 2015 FIRST GRADE - Maths ]

उत्तर- संवेगात्मक बुद्धि से


प्रश्न -92-  समायोजन की समस्या के कारण है- [  RPSC 2015 FIRST GRADE - Maths ]

उत्तर-

1- तनाव

2- दुश्चिंता

3- कुंठा


प्रश्न -93- मनोविज्ञान शिक्षक को अनेक धारणा एवं सिद्धांत प्रदान करके उसकी उन्नति में योग देता हैयह कथन किसका है   - [  RPSC 2015 FIRST GRADE - Political science ]

उत्तर-  कप्पू स्वामी


प्रश्न -94-  कौन सी अंतर्दृष्टि की विशेषता नहीं है - [ RPSC 2015 FIRST GRADE - Physics ]

उत्तर -  भविष्योन्मुख की सोच

[ जो अंतर्दृष्टि की विशेषताएं हैं वे हैं

1- आकस्मिकता

2- नवीन परिस्थिति में अनुक्रिया

3- अनुक्रिया का सहजता से होना ]


प्रश्न–95- प्रश्न - शिक्षक के लिए मनोविज्ञान की उपयोगिता जिस क्षेत्र में है वह है  -

 [  RPSC 2015 FIRST GRADE PSYCHOLOGY - Biology ]

उत्तर -

      1 उचित शिक्षण विधियों के प्रयोग में

      2 बालकों के व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में    


प्रश्न–96- प्रश्न - प्रेरक के अंतर्गत सम्मिलित है - [  RPSC 2015 FIRST GRADE

PSYCHOLOGY - Biology ]

 उत्तर - 1  प्रोत्साहन [incentive]

           2  आवश्यकताएं [needs]

           3  प्रबल प्रेरणा [druves]


 

Post a Comment

0 Comments