Education psychology questions pdf 0015



 Education psychology questions asked in previous competative exams pdf 0015        

 Download PDF below
प्रश्न -337-  अध्यापक को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उसकी कक्षा के सभी शिक्षार्थी अपने आपको स्वीकृत और सम्मानित समझें । इसके लिए शिक्षक को चाहिए कि वह      -  [ 2015 CTET Class [ 1 to 5 ] 20 , सितम्बर ]
[  A ]  कड़े नियम बनाए और जो बचचे उनका पालन न करें उन्हें दंड दे । 
[  B ]  वंचित पृष्ठभूमि से आने वाले बच्चों का तिरस्कार करें ताकि वे अनुभव करें कि उन्हें अधिक कठोर परिश्रम करना है । 
[ C ]  उन शिक्षार्थियों का पता लगाए जो अच्छी अंग्रेजी बोल सकते हों और संपन्न घरों से हो तथा उन्हें आदर्श के रूप में प्रस्तुत करें । 
[ D ] अपने शिक्षार्थियों की सामाजिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि की जानकारी प्राप्त करे और कक्षा में विविध मतों को प्रोत्साहित करें । 
ANS :   [   D  ]

प्रश्न -338- किसी भाषा के स्वीकृत ध्वनि संयोजनों को इसके नियमों के अन्तर्गत बनाया जाता है । -  [ 2018 CTET Class [ 6 to8 ] 9 दिसम्बर ]
[  A ]  ध्वनि - संबंधी 
[  B ]   व्याकरणिक 
[  C ]  वाक्यात्मक 
[  D ] विभक्ति - विषयक 
ANS :   [  A  ] 
प्रश्न -339- जब सोचने की प्रक्रिया किसी भाषा द्वारा प्रभावित होती है , तो ऐसी स्थिति को कहते हैं     -  [  2018 CTET Class [ 6 to8 ] 9 दिसम्बर ]
[  A  ]  संस्कृति प्रभावित 
[   B  ]   भाषा निर्धारित 
[   C  ]  संज्ञानात्मक पक्ष 
[   D  ] सामाजिक - भाषायी उद्धृत 
ANS :   [   B  ]  

प्रश्न -340- अधिगमकर्ताओं को व्यक्तिगत क्षमता के आधार पर उनकी कठिनाइयों के विभिन्न स्तरों को ध्यान में रखते हुए पढ़ाने की विधि को ............... कहा जाता है । - [ 2018 CTET Class [ 6 to8 ] 9 दिसम्बर ]
[  A  ]  differentiated instruction / विभेदी अनुदेशन 
[   B  ]  selective instruction / चयनित अनुदेशन 
[   C  ]  precision teaching / सटीक शिक्षण 
[   D  ]  errorless instruction / त्रुटिहीन अनुदेशन 
ANS :  [  A  ] 

प्रश्न -341- निम्नलिखित में से किस अवस्था में बच्चे अपने समवयस्क समूह के सक्रिय सदस्य हो जाते हैं ?  -   [  2011 CTET Class [ 1 to5 ] 26 जून ]
[  A  ]  प्रौढ़ावस्था 
[   B  ]  पूर्व बाल्यावस्था 
[   C  ] बाल्यावस्था 
[   D  ] किशोरावस्था 
ANS :  [   D  ]

प्रश्न -342- अधिगम निर्योग्यता का लक्षण है  -  [ 2011 Reet level 2] 
[ A ] भागने की प्रवृत्ति होना 
[ B ] अशांत , ऊर्जावान एवं विध्वंसक होना 
[ C ] अवधान सम्बन्धी बाधा / विकार 
[ D ] अभिप्रेरणा का अभाव 
ANS :  [ C ]

प्रश्न -343-  एक क्रिकेट खिलाड़ी अपनी गेंदबाजी के कौशल को विकसित कर लेता है , पर यह उसके बल्लेबाजी के कौशल को प्रभावित नहीं करता । इसे कहते हैं -  [ 2011 Reet level 2] 
[ A ]  विधेयात्मक प्रशिक्षण अन्तरण 
[ B ]  निषेधात्मक प्रशिक्षण अन्तरण 
[ C ]  शून्य प्रशिक्षण अन्तरण 
[ D ]  इनमें से कोई नहीं 
ANS :  [ C ]

प्रश्न -344-  परिपक्वता इत्यादि से व्यवहार में उत्पन्न परिवर्तन को भी अधिगम कहा जाता है -    [ 2015 Reet level 2 ]
[ A ] नहीं 
[ B ]  हाँ 
[ C ]  अनिश्चित 
[ D ]  कभी - कभी 
ANS  [ A ]

प्रश्न -345-  चिन्तन क्या है   - [ 2015 Reet level 2 ]
[ A ] प्रतीकों का प्रयोग 
[ B ] भाषा का प्रयोग 
[ C ] प्रात्यक्षिक प्रक्रिया 
[ D ] सम्प्रत्यय अधिगम  
ANS :  [ A ]

प्रश्न -346-  किशोरावस्था जीन पियाजे द्वारा दिए गए संज्ञानतमक विकास की किस अवस्था के अंतर्गत आती है-       [ RPSC  SCHOOL LECTURE 2020 - Agriculture ]
[ A ] संवेदीपेशीय अवस्था/इंद्रिय गतिकाल  [sensomotor] 
[ B ]  पूर्व संक्रियात्मक अवस्था [ pre-operational stage] 
[ C ] मूर्त संक्रियात्मक अवस्था[ concrete operational stage] 
[ D ]  औपचारिक संक्रिया की अवस्था [formal operational stage ] 
ANS :  [ D ]

प्रश्न -347-  निम्नलिखित में से कौन सी संज्ञानात्मक उपलब्धि किशोरावस्था से संबंधित  है?-   [ RPSC  SCHOOL LECTURE 2020 - Agriculture ]
[ A ]  प्रस्तावित मंतव्य की तार्किक आवश्यकता को समझना
[ B ] निर्णय करने की व्यूहरचना में सुधार होना
[ C ] मूर्त सूचनाओं के बारे में ज्यादा व्यस्थित रूप से एवं तार्किक दृष्टि से 
विचार करना
[ D ] सभी विकल्प सही हैं
ANS [ D ]

प्रश्न -348-  निम्नलिखित में से कौन सा भावनात्मक बुद्धि का घटक [component] नहीं हैं ?    -       [ Rpsc school lecturer 2020 - English ]                                  
[ A ] स्व/आत्म जागरूकता [self Awareness]
[ B ] स्व नियमन  [self regulation] 
[ C ] स्व प्रस्तुतिकरण [self presentation]
[ D ] सहानुभूति  [empathy]
ANS :  [ C ]

प्रश्न -349-    " शिक्षण का आधारभूत प्रतिरूप" के प्रणेता हैं   -  [ Rpsc school lecturer 2020 - Maths ]
[ A ]  मेगर 
[ B ]  क्रथवॉल [krathwhol]
[ C ] ग्लेसर 
[ D ] टायलर 
ANS :   [   C  ]  

प्रश्न -350-   कक्षा में छात्रों को प्रश्न पूछने के लिए   - [ UPTET Paper-I [Classes VI to VIII]8 January 2020 ]
[ A ] प्रेरित करना चाहिए 
[ B ] हतोत्साहित करना चाहिए
[ C ] अनुमति नहीं देनी चाहिए
[ D ] रोक देना चाहिए
ANS :   [  A  ]  

प्रश्न -351-  बच्चे की वृद्धि मुख्यतः सम्बन्धित है  - [ UPTET Paper-I [Classes VI to VIII] January 2020 ] 
[ A ] सामाजिक विकास से
[ B ] शारीरिक विकास से 
[ C ] नैतिक विकास से
[ D ] भावात्मक विकास से
ANS :   [  B  ]

प्रश्न -352-   निम्न में से किस कौशल में पूर्व ज्ञान का परीक्षण आता है? - [ UPTET Paper-I [Classes VI to VIII]8 January 2020 ]
[ A ] प्रस्तावना कौशल
[ B ] उद्दीपन-परिवर्तन कौशल
[ C ] प्रदर्शन कौशल
[ D ] समापन कौशल
ANS :   [  A  ]

प्रश्न -353-  विज्ञान परीक्षा प्रतिमान के उद्देश्य एवं उपयोगिता क्या है  - [  RPSC 2015 FIRST GRADE - Chamistry ]
उत्तर-  प्राप्य सूचनाओं के आधार पर समस्याओं पर तर्कपूर्ण ढंग से विचार करना 

प्रश्न -354-   जब कोई विद्यार्थी एक ऐसे कंप्यूटर के साथ अंत क्रिया करता है जो स्वयं ही अधिगम प्रणाली से परिपूर्ण है यह प्रक्रिया कहलाती है  - [  RPSC 2015 FIRST GRADE - Chamistry ]
उत्तर- कंप्यूटर सहायक अधिगम 

प्रश्न -355-  निम्नलिखित में से सही युग्म है    - [  RPSC 2015 FIRST GRADE  - Hindi ]
1- वाटसन-      -       व्यवहारवाद ☑️
2-जीन पियाजे    -    संज्ञानात्मक विकास ☑️
3-वर्थीमन       -       गेस्टाल्ट वाद☑️
4- विलियम वुंट  -    संरचनावाद☑️
सभी सुमेलित कर दिये गये हैं

प्रश्न -356- मुख्यतया शैक्षिक कंप्यूटर प्रयुक्त किया जाता है   - [  RPSC 2015 FIRST GRADE - Drawings ]
उत्तर- 
1- शोध उपकरण हेतु 
2- शिक्षण अधिगम हेतु 
3- प्रबंध उपकरण हेतु 

प्रश्न -357- संपूर्ण व्यक्तित्व की पूरी एवं संतुलित क्रियाशीलता को मानसिक स्वास्थ्य कहते हैं परिभाषा किसके द्वारा दी गई      - [  RPSC 2015 FIRST GRADE - Physics ]
उत्तर-  हेडफील्ड

प्रश्न -358-  बालक पिता की सत्य प्रतिलिपियां नहीं होते और ना ही एक पिता केसभी बालक परस्पर समान होते हैं यह कौन सा नियम है? - [ Rpsc संस्कृत विभाग स्कूल व्याख्याता - सामान्य व्याकरण ] 
[ A ] अर्जित गुणों का हस्तांतरण
[ B ] उत्पादक सूत्रों की निरंतरता का नियम  
[ C ] विभिन्नता का नियम
[ D ] प्रत्यागमन का नियम
ANS :   [   C  ]  

प्रश्न -359-  "लिंग्वाफोन" यह यंत्र है - [ Rpsc संस्कृत विभाग स्कूल व्याख्याता - व्याकरण ] 
[ A ] श्रव्य सामग्री 
[ B ] दृश्य सामग्री 
[ C ] दृश्य- श्रव्य सामग्री 
[ D ] इनमें से कोई नहीं
ANS :   [   A  ]  




Post a Comment

0 Comments