Education psychology questions pdf 001

 Education psychology previous year questions and answers pdf

Download PDF below

प्रश्न -1- निम्न में से कौन सा कथन विकास के बारे में सत्य नहीं है-[ 2011 Reet level 2]

[ A ] विकास अंतःक्रिया का फल है

[ B ] विकास एक व्यवस्थित श्रृंखला का अनुगामी है

[ C ] विकास एक व्यक्तिगत प्रक्रिया है

[ D ] विकास विशिष्ट से सामान्य की ओर होता है

ANS :  [ D ]


प्रश्न -2- विद्यार्थियों से प्रतिक्रिया प्राप्त करने का आदर्श ' प्रतीक्षा के सही  अनुपात में होना चाहिए । - [ 2012 CTET class [ 6 – 8 ] 18 Nov.]

[ A ] पिछले पाठों के प्रश्नों का उत्तर देने के लिए विद्यार्थियों द्वारा लिया गया समय

[ B ] वास्तविक जीवन में प्रश्न की प्रासंगिकता

[ C ] पाठ्यचर्या में प्रकरण विशेष के लिए आवंटित समय

[ D ] प्रश्न का कठिनाई स्तर

ANS :  [ D ]


प्रश्न -3- बालकों की सोच अमूर्तता की अपेक्षा मूर्त अनुभवों एवं प्रत्ययों से होती है । यह अवस्था है  - [ 2011 Reet level 2 ]

[ A ] 7 से 12 वर्ष तक

[ B ] 12 से वयस्क तक

[ C ] 2 से 7 वर्ष तक

[ D ] जन्म से 2 वर्ष तक

ANS :  [ A ]


 प्रश्न -4- मान लीजिए आप विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष हैं , आप अपने अधिकार - क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों की शिक्षा की संपूर्ण गुणवत्ता को सुधारने के लिए क्या योजना बनाएँगे ? इस प्रकार का प्रश्न एक उदाहरण है । - [2012 CTET Level 2 18 Nov ]

[ A ] निम्न स्तरीय अभिसारी

[ B ] निम्न स्तरीय अपसारी

[ C ] उच्च स्तरीय अभिसारी

[ D ] उच्च स्तरीय अपसारी

ANS :  [ D ]


प्रश्न -5- मानव विकास किन दोनों के योगदान का परिणाम है  - [ 2011 Reet level 2]

[ A ] अभिभावक एंव अध्यापक का

[ B ] सामाजिक एवं सांस्कृतिक कारकों का

[ C ] वंशक्रम एवं वातावरण का

[ D ] इनमें से कोई नहीं

ANS :  [ C ]


प्रश्न -6- संवेग के मनोविज्ञान में निम्नलिखित में से किस तथ्य पर सबसे कम ध्यान  दिया गया है ?  - [2014 CTET Class [ 6 to 8 ] 21 सितम्बर ]

[ A ] संवेग विषयनिष्ठ [ व्यक्तिपरक ] भावना है और वह अलग अलग व्यक्तियों में अलग - अलग होती है

[ B ] संवेग न केवल वैयक्तिक शिक्षार्थियों में , बल्कि पूरी कक्षा में भी उत्पन्न होते हैं ।

[ C ] संवेग उत्तेजना और संज्ञानात्मक व्याख्या के जटिल पैटर्न होते हैं

[ D ] संवेगात्मक प्रक्रिया में शारीरिक के साथ - साथ मनोवैज्ञानिक प्रतिक्रियाएँ शामिल होती हैं

ANS :  [ D ]


प्रश्न -7- निम्न में से कौन प्याजे के अनुसार बौद्धिक विकास का निर्धारक तत्व नहीं है  - [ 2011 Reet level 2]

[ A ] सामाजिक संचरण

[ B ] अनुभव

[ C ] संतुलनीकरण

[ D ] इनमें से कोई नहीं

ANS :  [ A ]


प्रश्न -8- एक बच्चे की कॉपी में लिखने में विपरीत छवियाँ , दर्पण छवि , आदि जैसी गलतियाँ मिलती हैं । इस प्रकार का बच्चा लक्षण प्रदर्शित कर रहा है । - [CTET - 2015 Class [ 1 to 5 ] 22 , फरवरी ]

[ A ] अधिगम में असुविधा के

[ B ] अधिगम में अशक्तता के

[ C ] अधिगम में कठिनाई के

[ D ] अधिगम में समस्या के

ANS :  [ B ] 

 

 

प्रश्न -9- आकलन के बारे में निम्नलिखित कथनों में से कौन - से कथन सही हैं ? –  [2016 CTET Class [ 6 to 8 ]  18 सितम्बर]

[ A ] आकलन से विद्यार्थियों को यह सहायता मिलनी चाहिए कि वे शक्तियों और रिक्तियों को देख सकें और शिक्षक तद्नुसार उन्हें ठीक कर सकें ।

[ B ] आकलन तभी सार्थक होता है जब विद्यार्थियों का तुलनात्मक मूल्यांकन भी हो ।

[ C ] आकलन केवल स्मरणशक्ति का ही नहीं , बोधन और अनुप्रयोग का भी होना  चाहिए ।

[ D ] आकलन तब तक उद्देश्यपूर्ण नहीं हो सकता जब तक उससे भय हो और चिंता का संचार न हो।

[ A ]  A और C

[ B ]  B और C

[ C ]  A और B

[ D ]  B और D

ANS :   [ A ]


प्रश्न -10- संज्ञान और संवेग के बारे में निम्नलिखित कथनों में से कौन - सा कथन सही है ? – [ 2016 CTET Class [ 6 to 8 ]  18 सितम्बर ]

[ A ] संवेग संज्ञान को प्रभावित करते हैं किंतु संज्ञान संवेगों को प्रभावित नहीं करता ।

[ B ] संज्ञान और संवेग परस्पर जुड़े हैं और एक - दूसरे को प्रभावित करते हैं ।

[ C ] संज्ञान और संवेग एक - दूसरे से स्वतंत्र प्रक्रियाएँ हैं ।

[ D ] संज्ञान संवेगों को प्रभावित करता है किंतु संवेग संज्ञान को प्रभावित नहीं करता ।

ANS :  [ B ]


प्रश्न -11-  निम्नलिखित में से प्रभावी शिक्षक की विशेषता क्या है - [Rpsc school lecturer 2020 - Economics]

[ A ]  विद्यार्थियों को आवंटित कार्य की सावधानीपूर्वक जांच करना

[ B ]  छात्रों को शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में भाग लेने हेतु अभी प्रेरित करना

[ C ]  अत्यधिक सूचना देना

[ D ] कक्षा पर नियंत्रण करना

ANS :  [ B ]


प्रश्न -12-  कौन सा शिक्षण स्तर अन्य शिक्षण स्तरों को आधार प्रदान करता है? - [ Rpsc school lecturer 2020 - Economics]

[ A ] चिंतन स्तर शिक्षण

[ B ] बोध स्तर शिक्षण

[ C ] पुनर्बलन स्तर शिक्षण

[ D ]  स्मृति स्तर शिक्षण

ANS :  [  B ]


प्रश्न -13- निम्नांकित में से कौन सा अधिगम सिद्धांत का उदाहरण नहीं है -[ Rpsc school lecturer 2020 - Biology ]

[ A ]  शास्त्रीय अनुबंध

[ B ]  प्रयास एवं त्रुटि

[ C ]  क्रिया प्रसूत अनुबंध

[ D ]  अंतर्नोद न्यूनीकरण सिद्धांत

ANS :  [ D ]


प्रश्न -14- अधिगम की विशेषता क्या है? -   [ Rpsc school lecturer 2020 - Biology ]

[ A ]  अधिगम व्यवहार में परिवर्तन है      

[ B ] अधिगम जीवन पर्यंत सतत प्रक्रिया है

[ C ]  अधिगम उद्देश्य पूर्ण एवं लक्ष्य केंद्रित है

[ D ]  सभी विकल्प सही है

ANS :  [ D ]


प्रश्न -15- निम्नलिखित में से कौन सा किशोरावस्था का अन्य नाम नहीं है-  [ RPSC  SCHOOL LECTURE 2020 - Agriculture ]

[ A ]  बाल्यावस्था तथा प्रोढ़ावस्थ के बीच का संधि काल

[ B ]  समस्यात्मक अवस्था

[ C ]  संघर्ष, तनाव, विरोध की अवस्था

[ D ]  व्यास्कावथा

ANS :  [ D ]


प्रश्न -16-  कोहलबर्ग के अनुसार "नैतिक विकास की एक ऐसी अवस्था, जिसमें कोई व्यक्ति अपनी नैतिकता को वर्तमान में प्रचलित सामाजिक मानदंडों अथवा नियमों के अनुरूप आंकता है" जाना जाता है?-    [ RPSC  SCHOOL LECTURE 2020 - Agriculture ]

[ A ] नैतिकता का पूर्व परम्परागत स्तर

[ B ] नैतिकता का परम्परागत स्तर

[ C ] नैतिकता का पश्च परम्परागत स्तरu

[ D ] नैतिकता का गैर परम्परागत स्तर

ANS :  [ B ]


प्रश्न -17- किशोर के मानसिक स्वास्थ्य को पोषित करने वाले निम्न कारकों में से कौन सा कारक नहीं है -  [ Rpsc school lecturer 2020 - Economics ]

[ A ]  परिवार का शांतिपूर्ण वातावरण

[ B ]  पारिवारिक संघर्ष

[ C ]  शिक्षक का सहानुभूति पूर्ण व्यवहार

[ D ]  निर्देशन कार्यक्रम

ANS :  [ B ]


प्रश्न -18-  शिक्षा मानव की शक्ति या निहित योग्यताओं का विकास है यह कथन है -  [ Rpsc संस्कृत विभाग स्कूल व्याख्याता - सामान्य व्याकरण ]

[ A ] अरिस्टोटल

[ B ] स्किनर

[ C ] डेविस

[ D ] काल सैनिक

ANS : [ D ]


प्रश्न -19- मनोविज्ञान, वातावरण के संपर्क में पहले के [भूतानां] मनुष्य के व्यवहार का विज्ञान है - [ Rpsc संस्कृत विभाग स्कूल व्याख्याता - सामान्य  व्याकरण ]

[ A ] वुडवर्थ महोदय

[ B ] बोरिंग महोदय

[ C ] मनम महोदय

[ D ]  वारेन महोदय

ANS :  [ A ]


प्रश्न -20-  सृजनात्मकता की विशेषता है - [  RPSC 2015 FIRST GRADE - Economics ]

उत्तर -   1-लचीलापन

         2 - मौलिकता

         3- प्रभावशीलता


प्रश्न -21-  मानव विकास होता है    - [  RPSC 2015 FIRST GRADE - Economics ]

उत्तर - मात्रात्मक और गुणात्मक दोनों


प्रश्न -22-  विकासात्मक कार्य सिद्धांत का प्रतिपादन किया - [  RPSC 2015 FIRST GRADE - Economics ]

उत्तर -  हेविगहर्स्ट  ने 


प्रश्न -23-  कौनसे प्रकार का व्यवहार में हुआ परिवर्तन अधिगम है - [ RPSC 2015 FIRST GRADE - Chamistry ]

उत्तर-  अभ्यास और अनुभव के फलस्वरूप हुआ परिवर्तन


प्रश्न -24- स्मृति स्तर की शिक्षण का कौन सा उद्देश्य नहीं है    - [ RPSC 2015 FIRST GRADE - Chamistry ]

उत्तर-  अर्थ का प्रत्यक्षीकरण करना एवं विचारों को समझना

  [ 1- मानसिक पक्षों का प्रशिक्षण

    2- तथ्यों का ज्ञान देना

    3-ज्ञान का पुण्य स्मृति तथा पुनः प्रस्तुतीकरण करना ]  है










 


Post a Comment

0 Comments