Education psycology questions pdf 007

 Education psycology questions asked in previous competative exams pdf 007 

Download PDF below

प्रश्न - 145 -  पाँच वर्ष का राजू अपनी खिड़की के बाहर तूफान को देखता है । बिजली चमकती है और कड़कने की आवाज आती है । राजू शोर सुनकर उछलता है । बार - बार यह घटना होती है । फिर कुछ देर शांति के पश्चात् बिजली कड़कती है । राजू बिजली की गर्जना सुनकर उछलता है । राजू का उछलना सीखने के किस सिद्धान्त का उदाहरण है  - [ 2011 Reet  level 1]
[ A ]    शास्त्रीय अनुबंधन 
[ B ]    क्रियाप्रसूत अनुबंधन 
[ C ]    प्रयत्न एवं भूल 
[ D ]    इनमें से कोई नहीं 
ANS  [ A ]

प्रश्न - 146 -  सकारात्मक दण्ड का निम्न में से कौनसा उदाहरण है -  [ 2011 Reet   level 1]
[ A ]    मित्रों के द्वारा उपहास 
[ B ]    मित्रों के साथ समय बरबाद करना 
[ C ]    मीनमेख निकालना बंद करना 
[ D ]    इनमें से सभी 
ANS [ A ]

प्रश्न - 147 -  अप्रत्यक्ष पथ समस्याओं का उपयोग किस श्रेणी के प्रयोज्यों के लिए किया जाता है  - [ 2015 Reet level 2 ]
[ A ] बच्चे 
[ B ] प्रौढ
[ C ] चिड़ियाँ 
[ D ] पशु
ANS [ B ]

प्रश्न - 148 -  समस्या के अचानक समाधान की वकालत करने वाले सिद्धान्त का नाम है  [ 2015 Reet level 2 ]
[ A ] सक्रियात्मक अधिगम 
[ B ]  सूझ का सिद्धान्त 
[ C ]  प्रत्यक्ष एवं भूल का सिद्धान्त 
[ D ]  अनुबंधन 
ANS [ B ]

प्रश्न - 149 -  शिक्षार्थियों के ज्ञान अर्जन में सहायता करने के क्रम में अध्यापकों को किस पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए ? - [  CTET - 2015 Class [ 1 to 5 ] 22 , फरवरी ]
[ A ] सुनिश्चित करना कि शिक्षार्थी सब कुछ याद करते हैं 
[ B ] शिक्षार्थी के द्वारा प्राप्त किए गए अंकों / ग्रेडों पर 
[ C ] शिक्षार्थी को सक्रिय सहभागिता के लिए शामिल करना 
[ D ] शिक्षार्थी के द्वारा अधिगम की अवधारणाओं में कुशलता प्राप्त करना 
ANS [ C ]


प्रश्न - 150 -  आकलन उद्देश्यपूर्ण होता है यदि  - [2016 CTET tet September 18    level 1 [ class 1-5] ] 
[ A ]  इससे विद्यार्थियों में भय और तनाव का संचार हो 
[ B ]    इससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को प्रतिपुष्टि [ फीडबैक ] प्राप्त हो 
[ C ]    यह केवल एक बार वर्ष के अंत में हो 
[ D ]    विद्यार्थियों की उपलब्धियों में अंतर करने के लिए तुलनात्मक मूल्यांकन किए जाएँ 
ANS [ B ]

प्रश्न - 151 -  सीखना    - [ 2016 CTET level 1 [ class 1- 5 ] 21 Feb  ]
[ A ] सीखने वाले के संवेगों से प्रभावित नहीं होता है 
[ B ] संवेगों से क्षीण संबंध रखता है 
[ C ]  सीखने वाले के संवेगों से स्वतंत्र है 
[ D ] सीखने वाले के संवेगों से प्रभावित होता है
ANS [ D ]

प्रश्न - 152 -  कक्षा में विद्यार्थियों के वैयक्तिक विभेद    - [ 2014 CTET Class [ 1 to 5 ] 16 फरवरी ]
[ A ] लाभकारी नहीं है , क्योंकि अध्यापकों को वैविध्यपूर्ण कक्षा को 
नियंत्रित करने की आवश्यकता है 
[ B ] हानिकारक है , क्योंकि इनसे विद्यार्थियों में परस्पर द्वन्द्व उत्पन्न होते हैं 
[ C ] अनुपयुक्त हैं , क्योंकि ये सर्वाधिक मन्द विद्यार्थी के स्तर तक 
पाठ्यचर्या के स्थानान्तरण की गति को कम करते हैं 
[ D ] लाभकारी हैं , क्योंकि ये विद्यार्थियों की संज्ञानात्मक संरचनाओं को खोजने में अध्यापकों को प्रवृत्त करते हैं । 
ANS [ D ]



प्रश्न - 153 -  निम्नलिखित में से कौन - सा कारक अधिगम को सकारात्मक प्रकार से प्रभावित करता है ?        - [ 2014 CTET - I Level [ 1- 5] ]
[ A ] सहपाठियों से प्रतियोगिता 
[ B ] अर्थपूर्ण सम्बन्ध 
[ C ] माता - पिता की ओर से दबाव 
[ D ] अनुत्तीर्ण हो जाने का भय 
ANS [ B ]

प्रश्न - 154 -  विद्यालय आधारित आकलन  -    [  2013 CTET Class [ 1 to 5 ] 28 जुलाई ]
[ A ]   शिक्षार्थियों और शिक्षकों को अगंभीर और लापरवाह बनाता है । 
[ B ]   शिक्षा - बोर्ड की जवाबदेही कम कर देता है ।
[ C ]   सार्वभौमिक राष्ट्रीय मानकों की प्राप्ति में बाधा उत्पन्न करता है  
[ D ]   परिचित वातावरण में अधिक सीखने में सभी शिक्षार्थियों की मदद करता है ।
ANS [ D ]

प्रश्न- 155- संविधान के किस संशोधन से शिक्षा एक मौलिक अधिकार बन गयी है?

[ A ]  25 वें संशोधन
[ B ]  86 वें संशोधन 
[ C ]  22 वें संशोधन
[ D ]  52 वें संशोधन

ANS [ B ]


प्रश्न - 156 -  अभिप्रेरणा के मूल-प्रवृत्ति सिद्धान्त के प्रतिपादक थे :

[ A ] अब्राहम मैस्लो
[ B ]  मैक्डूगल 
[ C ]  विलियम जेम्स
[ D ]  सिम्पसन

ANS [ B ]

प्रश्न - 157- विकास की किस अवस्था को कोल तथा ब्रूस ने “संवेगात्मक विकास का अनोखा काल” कहा है?

[ A ] बाल्यावस्था 
[ B ] शैशवावस्था
[ C ] किशोरावस्था
[ D ] प्रौढ़ावस्था

ANS  [ A ]










प्रश्न - 158 -  "ज्ञान और अभिवृत्ति का अर्जन अध्ययन है"    - [ Rpsc संस्कृत विभाग स्कूल व्याख्याता - सहित्य ] 
[  A ]  क्रो- क्रो 
[  B ]  बर्नार्ड महोदय 
[  C ]  गिलफर्ड
[  D ]   E. स्किनर महोदय 
ANS  [ A ]

प्रश्न - 159-   सफलतम शिक्षक का परम कर्तव्य है - [ Rpsc संस्कृत विभाग स्कूल व्याख्याता - सहित्य ] 
[ A ]    पढ़ाते समय छात्रों की मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को मन से कर के पढ़ाए
[ B ]    नवीन विधियों का उपयोग करें 
[ C ]    मनोवैज्ञानिक परिस्थिति को उत्पन्न करें 
[ D ]    उपर्युक्त सभी 
ANS [ D ]

प्रश्न - 160 -  कक्षा में शिक्षण अधिगम सामग्री के उपयोग के बारे में निम्न में से कौन सा कथन सही नहीं है -   [ Rpsc school lecturer 2020 - Geography ]
[ A ]    यह विद्यार्थियों की रुचि को बढ़ाता है
[ B ]    शिक्षक विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता दिखा सकते हैं 
[ C ]    यह विद्यार्थियों की शैक्षणिक दक्षता को बढ़ाता है 
[ D ]    यह सक्रिय भागीदारी को बढ़ाता है
ANS [ B ]

प्रश्न - 161 -   निम्न में से कौन सा पियाजे के अनुसार नैतिक विकास का स्तर नहीं है -       [ RPSC  SCHOOL LECTURE 2020 - Biology ] 
[ A ] नैतिक अधिकार
[ B ] नैतिक यथार्थवाद 
[ C ] नैतिक समानता 
[ D ] नैतिक सापेक्षता
ANS  [ A ]

प्रश्न - 162 -   निम्नलिखित में से किस मनोवैज्ञानिक ने बहुबुद्धि सिद्धांत दिया है - [ Rpsc school lecturer 2020 - Chamistry ]
[ A ] कैटन 
[ B ]    बर्ट
[ C ]    पीयर्सन 
[ D ]    गार्डनर
ANS  [ D ]

प्रश्न - 163 -   शिक्षा की 3 केंद्र बिंदु कौन कौन से है -   [ Rpsc school lecturer 2020 - Chemistry ]
[ A ] शिक्षार्थी, शिक्षक तथा माता-पिता
[ B ]  शिक्षार्थी, शिक्षक तथा भाई-बहन
[ C ]  शिक्षार्थी, शिक्षक तथा शैक्षिक प्रौद्योगिकी 
[ D ] शिक्षार्थी, शिक्षक तथा विषय वस्तु
ANS [ D ]

प्रश्न - 164 -  निम्नलिखित में से कौन-सा एक भली-भांति समायोजित व्यक्ति का गुण नहीं    - [  RPSC 2015 FIRST GRADE PSYCHOLOGY - Sociology ]
उत्तर-   आलोचक  तथा  दोष  निवारण की प्रकृति होना 
और जो समयोजन के गुण हैं वह हैं  
1-अपनी इच्छाओं और कमजोरियों का ज्ञान 
2-अपने आप को और दूसरे को सम्मान देना 3-हालातों से संघर्ष करने की क्षमता

प्रश्न - 165 -   मनोविज्ञान संबंधित है         - [  RPSC 2015 FIRST GRADE PSYCHOLOGY - Hindi ]
उत्तर-  1-  अधिगमकर्ता से 
             2-  अधिगम प्रक्रिया से 
             3-  अधिगम संस्थितियों से 

प्रश्न - 166 -  अभ्यास अवरोध से उद्दीपक अनुप्रिया का संबंध शिथिल होता है नियम है     - [  RPSC 2015 FIRST GRADE - Sanskrit ]
उत्तर-  उपयोगिता का नियम

प्रश्न - 167 -   शिक्षक की मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है  - [  RPSC 2015 FIRST GRADE - Political science ]
उत्तर- 1- सामाजिक सम्मान मिलना 
2- विद्यालय प्रशासन में भागीदारी 
3- शिक्षक संघों की संगठन

प्रश्न - 168 -  मार्गदर्शन है  - [  RPSC 2015 FIRST GRADE - Political science ]
उत्तर-   व्यक्तिगत एवं सामूहिक दोनों 





Post a Comment

0 Comments